{"_id":"56e9ef775d19e0d60c16d90c0c8ee957","slug":"biker-s-wife-cried-molestation-when-mumbai-traffic-policeman-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालान से बचने को पुलिसवाले पर लगाया गंदा आरोप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
चालान से बचने को पुलिसवाले पर लगाया गंदा आरोप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 18 Oct 2013 04:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में बुधवार रात कार्टर रोड पर हंगामा मच गया। ट्रैफिक चालान से बचने के लिए एक महिला ने पुलिस वाले पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला के पति और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
टीओआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि महिला का पति बिना हेलमेट पहने मोटरसाइकिल चला रहा था। तभी ट्रैफिक पुलिस ने उनको रोका तो महिला ने उस पर छेड़खानी का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रात 10:30 बजे जब उनको रोका गया तो वे इस बात पर बहस करने लगे कि इतनी सी छोटी गलती पर क्यों रोका गया।
इस बीच उन लोगों ने कुछ परिचितों को भी वहां बुला लिया। वे लोग उस पुलिस वाले को निलंबित करने की मांग करने लगे। स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगी।
इस पर ट्रैफिक पुलिस ने खार थाने में फोन किया। पुलिस सबको थाने ले गई। थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि किसी ने महिला से छेड़छाड़ नहीं की थी। वह पति के लिए झूठ बोल रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला के पति और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीन दिनों के लिए उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया।