बिहार की महिला से आश्रम में हुआ घिनौना काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद (हाथरस) क्षेत्र के एक गांव में आश्रम पर रह रही बाई को आश्रम के ही चालक ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। 11 जून तक इस बाई को आश्रम के ही एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। किसी तरह वह मुक्त होकर कोतवाली सादाबाद पहुंची और इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
बिहार के रोहताश जिले के सासाराम थाना क्षेत्र की रहने वाली इस महिला की तरफ से दी गई तहरीर में कहा गया है कि वह पिछले पांच साल से इस आश्रम में रहकर सेवा पूजा कर रही है।
दो जून को सुबह 10 बजे वह आश्रम की गौशाला में गई और वहां नहाने के बाद कपड़े धो रही थी। तभी आश्रम की ही गाड़ी और ट्रैक्टर का चालक वहां आया। यह चालक भी आश्रम में ही रहता है और खेतीबाड़ी करता है।
दोनों हाथ बांध बनाया हवस का शिकार
बाई का आरोप है कि चालक ने उसके दोनों हाथ बांध दिए और उसे गौशाला में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। आरोप है कि चालक ने उसे 11 जून तक आश्रम के ही एक कमरे में बंधक बनाकर रखा और उससे दुष्कर्म किया, जिससे उसके गंभीर चोटें आई हैं।
उसने यह भी धमकी दी कि अगर उसने रिपोर्ट दर्ज कराई तो वह उसे जान से मार देगा। बाई ने कहा है कि वह फिलहाल बहुत पीड़ित और भयभीत है। उसने कोतवाली सादाबाद के प्रभारी से उसकी रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
सादाबाद के सीओ नरेंद्र देव ने मामले पर कहा है कि इस महिला ने पहले भी शिकायत की थी और उसके बाद हिरासत में लिए गए व्यक्ति को वह छुड़ाने भी आई थी। अब चूंकि दोबारा उसने दुष्कर्म की शिकायत की है, इसलिए इसकी छानबीन कराई जा रही है।