फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   bidding for a newborn baby

बिन ब्याही मां के बच्चे पर लग रही थी बोली, एक डॉक्टर गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2015 11:53 AM IST
Updated Wed, 09 Sep 2015 11:53 AM IST
विज्ञापन
bidding for a newborn baby

शहर में एक शर्मनाक करतूत से लोगों के सिर शर्म से झुक गए हैं। बिन ब्याही मां से जन्मे एक नवजात बच्चे को बेचने के लिए बोली लगाई जा रही थी। ज्यादा पैसे देने वाले को बच्चा दे दिया गया।

विज्ञापन


बोली में शामिल एक व्यक्ति ने नाराज होकर पुलिस को इत्तिला कर दी। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। एक दिन के नवजात को भी बरामद कर लिया गया है। नवजात को फिलहाल एक नर्सिंगहोम में पुलिस की हिरासत में रखा गया है। पुलिस उस युवती की खोजबीन में जुटी है, जिसने इस बच्चे को जन्म दिया था।
विज्ञापन


पूरा घटनाक्रम नई मंडी इलाके से जुड़ा हुआ है। अंकित विहार कालोनी में डॉ जितेंद्र चौधरी का मकान और क्लिनिक है। पुलिस के मुताबिक एक युवती (बिन ब्याही मां) ने सोमवार को डॉक्टर के यहां डिलीवरी कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

50 हजार रुपए तक पहुंची बोली

bidding for a newborn baby

लड़के को जन्म देने के बाद युवती अपने घर चली गई। डॉक्टर ने बच्चे को बेचने के लिए कुछ लोगों से संपर्क किया। बच्चा खरीदने के लिए सरवट निवासी सलीम अहमद भी पहुंचा। बकौल सलीम, सोमवार को बच्चा उसे 20 हजार रुपये में बेचना तय हुआ था।

इसी दौरान डॉक्टर ने उससे कहा कि दूसरी पार्टी 50 हजार रुपये दे रही है और उसके सामने ही बच्चा उन्हें सौंप दिया। इस पर सलीम बिफर पड़ा और सीधे नई मंडी कोतवाली पहुंचा। सलीम ने डॉक्टर के खिलाफ तहरीर देते हुए बच्चा बेचे जाने की जानकारी पुलिस को दी।

तत्काल इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह ने मामले की छानबीन की और आरोपी डॉक्टर जितेंद्र चौधरी को हिरासत में ले लिया। डॉक्टर की निशानदेही पर बच्चे को शहर के एक दंपति से बरामद कर लिया गया।

बच्चे को नहीं मिला ठीक ट्रीटमेंट

bidding for a newborn baby

पुलिस ने नवजात की मां के बारे में भी डॉक्टर से पूछताछ की, लेकिन वह पुलिस को युवती का पता नहीं बताया पाया। उसका कहना था कि युवती उसके संपर्क में आई थी और बगैर खर्च के डिलीवरी करने की बात कही थी। आठ माह के बच्चे को जन्म देने के बाद युवती चली गई।

पुलिस युवती की शिनाख्त करने की कोशिश में जुटी है। फिलहाल बरामद हुए नवजात शिशु को मेरठ रोड स्थित एक हॉस्पिटल में पुलिस देखरेख में रखा गया है। बच्चे की तबीयत सही नहीं है।

डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे को ठीक तरीके ट्रीटमेंट नहीं मिला है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी डॉ जितेंद्र चिकित्सा से संबंधित कोई कागजात भी नहीं दिखा पाया। उसके खिलाफ बच्चे की खरीद-फरोख्त करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed