फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Bhojpuri singer alleged to molested in sasural and gangraped

भोजपुरी गायिका ने ससुराल वालों पर लगाया गैंगरेप का आरोप

Sun, 06 Dec 2015 12:19 PM IST
Updated Sun, 06 Dec 2015 12:19 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri singer alleged to molested in sasural and gangraped

भोजपुरी और भजन अलबम की एक गायिका को शादी के आठ महीने में ही नारकीय हालात से गुजरना पड़ा। झूठ बोलकर शादी करने के बाद दिल्ली स्थित ससुराल में उसे जबरदस्त यातना झेलनी पड़ी। पैसों की मांग करते हुए पीटा गया, भूखा-प्यासा रखा गया, बदसलूकी की गई। बीमार पड़ने पर वह मायके आ गई तो आइंदा परेशान नहीं करने का भरोसा देकर उसे वापस दिल्ली बुला लिया गया। दो रोज पहले वह ससुराल पहुंची तो उसे दिन भर पीटा गया और रात में ससुर और देवर ने उसके साथ बलात्कार किया। किसी तरह वह घर से भागी और इलाहाबाद अपने मायके आई।

विज्ञापन


शनिवार को उसने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी तो ससुरालियों के खिलाफ गैंगरेप, दहेज उत्पीड़न, मारपीट का केस लिखा गया। शहर के सिविल लाइंस इलाके में रहने वाली गायिका का ब्याह इसी साल अप्रैल में दिल्ली के पीतमपुर के प्रगति एनक्लेव में रहने वाले राजेंद्र खरे के पुत्र आशीष खरे से किया गया था। शनिवार दोपहर गायिका ने पिता के साथ सिविल लाइंस थाने जाकर अपने ससुरालियों पर संगीन इल्जाम लगाते हुए तहरीर दी। उसने पुलिस को बताया कि आशीष ने ही उसकी फेसबुक प्रोफाइल से प्रभावित होकर शादी का प्रस्ताव दिया था। तब कहा था कि उसके पास मर्सिडीज और फॉरच्यूनर जैसी सात गाड़ियां, तीन बंगले और करोड़ों की जायदाद है।
विज्ञापन


उसने यह भी भरोसा दिया कि गायकी के उसके कॅरियर में उसकी मदद करेगा। शादी के बाद वह ससुराल पहुंची तो पहले ही रोज से उसे यातना झेलनी पड़ी। पति आशीष, ससुर राजेंद्र, सास हेमा, देवर अभिषेक, नौकर राकेश और कार्यालय के कर्मचारी हृदय पाठक उसे गालियां देते हुए मार डालने की धमकी देते। उससे कहा गया कि मायके से पैसे मंगाए। फिर उसे यह भी पता चला कि पति नामर्द है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी एजेंट होने का भी जताया संदेह

Bhojpuri singer alleged to molested in sasural and gangraped

गायिका का आरोप है कि ससुर राजेंद्र उसे घुमाने के बहाने बाहर ले जाकर अश्लील हरकत करता। शिकायत पर पति कहता कि इसमें गलत क्या है। उसे साढ़े तीन महीने तक इतना प्रताड़ित किया गया कि वह बीमार पड़ गई। उसने खाना छोड़ दिया तब उसे पिता के साथ मायके भेजा गया। 30 नवंबर को आशीष कुछ लोगों के साथ यहां आया और बोला कि आइंदा उसे कतई परेशान नहीं किया जाएगा। वह ससुराल आ जाए। उसकी बातों में आकर बृहस्पतिवार तीन दिसंबर को पिता ने उसे दिल्ली में ससुराल पहुंचा दिया।

दिन भर उससे किसी ने बात नहीं की। रात नौ बजे पति, सास-ससुर, देवर, नौकर ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। मोबाइल छीन लिया। कमरे में फर्श पर पटककर कपड़े फाड़ दिए। ससुर और देवर ने उसके साथ बलात्कार किया। पति ने भी उनका साथ दिया। विरोध पर गला दबाया ताकि वह शोर न मचा सके। आधी रात होश में आने पर वह अपने छिपाकर रखे मोबाइल और छोटे बैग को लेकर घर से निकल भागी। पिता को फोन किया जो दिल्ली में ही बेटे के पास ठहरे थे। जान पर खतरा था इसलिए दिल्ली से इलाहाबाद आ गई।

सिविल लाइंस पुलिस ने गायिका की शिकायत पर पति, सास-ससुर, देवर, नौकर और कर्मचारी के खिलाफ मारपीट, धमकी, उत्पी़ड़न, गालीगलौज और सामूहिक बलात्कार का मुकदमा लिखा। अब पुलिस की एक टीम दिल्ली भेजी जाएगी। गायिका ने एफआईआर में यह भी लिखा है कि उसके पति और ससुर के बारे में पड़ोसियों को शक था कि वे पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हैं। इसकी शिकायत भी थाने में की गई थी। गायिका का कहना है कि उसके ससुराल वाले ठगी का गिरोह चला रहे हैं। पता चला है कि उसके पति का पहले भी युवतियों से ब्याह करने के बाद प्रताड़ित किया गया और ससुर ने उनका यौन शोषण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed