फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   bhatkal girls Missing from madrasa allegedly gang raped

मदरसे से गायब छात्राएं गोवा में मिलीं, घरवालों ने किया था गैंगरेप

Tue, 01 Dec 2015 04:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 01 Dec 2015 04:26 PM IST
विज्ञापन
bhatkal girls Missing from madrasa allegedly gang raped

कर्नाटक के भटकल में एक मदरसा से गायब हुई दो छात्राओं को गोवा से ढूंढ़ लिया गया है। ये छात्राएं कथित तौर से अपने परिजनों द्वारा यौन शोषण का शिकार होने पर गायब हो गई थीं।

विज्ञापन


जी न्यूज के अनुसार, हाल में मदरसों की छुट्टियों के दौरान ये छात्राएं अपने घर आई थीं। आरोप है कि इसी दौरान एक छात्रा के घर वालों ने उसका यौन शोषण किया। छात्रा छुट्टियां खत्म होने बाद जब मदरसा पहुंची तो घटना के बारे में अपनी एक सहेली से बताया।
विज्ञापन


छात्रा ने सहेली को बताया कि घर में उसके पिता और जीजा ने उसका गैंग रेप किया है। इसके बाद उसकी सहेली ने सलाह दी कि वे दोनों गोवा भाग चलें और वहां पर कोई नौकरी कर जीवन यापन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोवा जाने से पहले रास्ते में भी हुआ रेप

bhatkal girls Missing from madrasa allegedly gang raped

पुलिस की मदद से गोवा में मिली छात्राओं से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पूरी कहानी बता दी। छात्रओं ने पुलिस को बताया कि घर में यौन शोषण से परेशान होकर दोनों गोवा में जाकर नौकरी करना चाहती थीं।

छात्राओं ने बताया कि जब वे मदरसा से भागकर गोवा की ट्रेन पकड़ने के लिए कुमता रेलवे स्टेशन पहुंचीं तो वहां उन्हें दो लड़के मिले। इन लड़कों ने उनसे बातचीत करने के बाद उनकी फोटो खींच लीं।

फोटो खींचने के बाद उन लड़कों ने दोनों को अपने साथ चलने को कहा लेकिन जब छात्राओं ने उनके साथ जाने से मना कर दिया तो उन्होंने खींची गई फोटो इंटरनेट में डालने की धमकी दी जिसके बाद वो दोनों युवकों के साथ चली गईं।

यौन शोषण कर अगले दिन स्टेशन पर छोड़ा

bhatkal girls Missing from madrasa allegedly gang raped

छात्राओं ने बताया कि युवकों ने अपने घर ले जाकर उनका बलात्कार किया और फिर अगले दिन स्टेशन में छोड़कर भाग गए। इसके बाद दोनों छात्राएं गोवा के लिए रवाना हो गईं जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया।

छात्राओं के मिलने के बाद पुलिस ने मदरसा के सचिव हाफिज अब्दुल कादिर को सूचित किया जिसने छात्राओं के खो जाने की शिकायत पुलिस में थी।

मामले में पुलिस ने चार आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार भी किया है कि लेकिन उन लोगों के बारे कोई जानकारी देने से मना किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed