फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Bengaluru techie met her 'killer' on Facebook

फेसबुक पर 19 दिन की दोस्ती में मिली मौत, आरोपी दबोचा गया

Fri, 22 Jan 2016 01:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 22 Jan 2016 01:33 PM IST
विज्ञापन
Bengaluru techie met her 'killer' on Facebook

19 दिन पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई। इंटरनेट पर हुई दोस्ती के तार फोन तक पहुंचे और दोनों में बात होने लगी। चंद दिनों की दोस्ती में दोनों इतने करीब आ गए कि वो हरियाणा से बैंगलुरु स्थित अपनी महिला मित्र के घर पहुंच गया। आईटी कंपनी में काम करने वाली उस औरत को जरा भी इल्म नहीं था कि जिसके साथ वो दोस्ती आगे बढ़ा रही है, वही शख्स उसको मौत की नींद सुला देगा।

विज्ञापन


बैंगलुरु में 31 वर्षीय कुसुम रानी सिंगला की लाश उसके फ्लैट से मिलने पर हड़कंप मचा है। पुलिस दावा कर रही है कि कुसुम के हत्यारे को पकड़ लिया गया है।

कुसुम का हत्यारा कोई और नहीं, उसका दोस्त बताया जाने वाला 35 वर्षीय सुखबीर सिंह है। सुखबीर सिंह याहू में बतौर एक्सेंचर इंजीनियर काम कर चुका है। आरोपी दिल्ली से सटे हरियाणा के रोहतक का निवासी है। आरोप है कि सुखबीर ने लैपटॉप के चार्जर के तार से कुसुम का गला घोंटा और एक पेन से उसको गोदकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक हत्यारा बीते मंगलवार की सुबह बैंगलुरु पहुंचा, उसने कुसुम को मारा और शाम की फ्लाइट से दिल्ली वापस आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त को मारने के लिए हरियाणा से बैंगलुरु तक का सफर!

Bengaluru techie met her 'killer' on Facebook

पुलिस के मुताबिक मृतका कुसुम रानी पंजाब की रहने वाली तलाकशुदा महिला थी। कुसुम नोएडा स्थित आईबीएम कंपनी में काम कर रही थी लेकिन 6 महीने पहले हुए ट्रांसफर के चलते वो बैंगलुरु आ गई थी। बीते मंगलवार को उसके साथ रहने वाली निधी शर्मा को कुसुम को लाश फ्लैट से मिली थी।

पुलिस के मुताबिक अपार्टमेंट के सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को करीब 3 बजे एक शख्स कुसुम से मिलने आया था। कुसुम सोसायटी में नहीं थी इसलिए वो रिसेप्शन पर इंतजार करता रहा। बाद में कुसुम आई और उसे लेकर अपने फ्लैट में चली गईं। सुरक्षाकर्मियों ने बाद में उस शख्स को लैपटॉप बैग के साथ बाहर जाते भी देखा था।

इतनी जानकारी मिलते ही पुलिस ने कुसुम की कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स खंगालने शुरू कर दिए। पुलिस ने बताया कि कुसुम का फोन, डेबिट और क्रेडिट कार्ड हत्यारा अपने साथ ले गया था। पुलिस ने जब फोन की लोकेशन की जांच की तो फोन के शहर के बाहर होने के संकेत मिले।

पैसे देने से मना किया तो उसे जान से मार दिया

Bengaluru techie met her 'killer' on Facebook

पुलिस को शक हो गया कि हत्यारा शहर छोड़कर भाग गया है। पुलिस ने वक्त गंवाए बिना कुसुम की वो सारी कॉल डिटेल को दोबारा खंगाली जो शहर के बाहर से हुई थीं। पुलिस ने शहर के एयपोर्ट पर भी दबिश दी और सुखबीर सिंह पुलिस के रडार पर आ गया। पुलिस की एक टीम हरियाण के लिए रवाना हुई और आरोपी को उसके घर से दबोच लिया।


शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि सुखबीर और कुसुम बीते 31 दिसंबर को फेसबुक पर मिले थे। बीती 9 जनवरी को दोनों ने अपने फोन नंबर शेयर किए और अक्सर फोन पर बात करने लगे। बाद में 19 जनवरी को आरोपी बैगलुरु पहुंच गया।

पुलिस के मुताबिक सुखबीर ने कुसुम से 50 हजार रुपए मांगे थे। लेकिन कुसुम ने क्रेडिट कार्ड से पांच लाख रुपए की ठगी का हवाला देते हुए उसे रुपए देने से इन्कार कर दिया था।

बाद सुखबीर ने कुसुम से उसकी हवाई यात्रा का खर्च मांगा। कुसुम ने जब हवाई खर्च के लिए भी मना कर दिया तो सुखबीर ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस की मानें तो आरोपी ने मृतका के एटीएम कार्ड से बैंगलुरु में 10 हजार रुपए और दिल्ली पहुंचने पर 30 हजार रुपए निकाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed