यूपी: चोरी के आरोप से आहत होकर युवक ने खुद को मार ली गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के राया में बैट्री चोरी के आरोप से आहत एक युवक ने परिवारीजनों के सामने खुद को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक पर चार-पांच लोगों ने टेंपो से बैट्री चोरी करने का आरोप लगाया था।
मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अनूपिया थाना इगलास निवासी रमेश सिंह बीते 12 साल से राया की भोलेश्वर कालोनी में मकान बना कर रह रहे हैं। उनका 20 वर्षीय बड़ा बेटा सोनू पुलिस में भर्ती के लिए पढ़ाई कर रहा था।
सोनू की दो साल पहले शादी भी हो गई थी। बताया गया है कि गुरुवार को गांव बिसावली निवासी भूरा ने सोनू पर टेंपो से बैट्री चोरी करने का आरोप लगाया। भूरा का टेंपो सोनू के घर के निकट खड़ा होता था। इस दोनों लोगों में कहासुनी हो गई।
हत्या या आत्महत्या?
आरोप है कि थोड़ी देर बाद ही भूरा, भूप सिंह निवासी तिरवाया, धर्मेन्द्र निवासी खोंडा और लक्ष्मी पंडित निवासी भोलेश्वर कालोनी और एक अन्य युवक आ गए। पांचों लोग सोनू पर बैट्री चोरी का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगे।
इस पर सोनू इतना आहत हुआ कि उसने घर में आकर तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही वह लड़खड़ा कर गिर पड़ा।
सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस दस्ते के साथ पहुंच गए। मृतक के पिता रमेश ने बताया कि वे सुबह सात बजे हाईवे पर मूंगफली बेचने चले गए थे। इसके बाद इन लोगों ने सोनू को धमकाया है। मामले में रमेश ने थाना राया में चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने तमंचे को कब्जे में कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शाम को सीओ महावन अजय कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।