फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Beauty queen who faked cancer to pocket thousands 'truly sorry and will repay money'

कैंसर की झूठी कहानी बना लूट रही थी ब्यूटी क्वीन, छिन गया ताज

Thu, 20 Aug 2015 01:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 20 Aug 2015 01:48 PM IST
विज्ञापन
Beauty queen who faked cancer to pocket thousands 'truly sorry and will repay money'

पूर्व मिस पेंसिलवानिया ब्रैडी ली वीवर गेट्ज के धोखाधड़ी के मामले ने उन्हें अदालत के दरवाजे पर खड़ा कर दिया है। दो साल तक गेट्ज ल्यूकेमिया के झूठे इलाज के लिए अपने घरवालों, दोस्तों और रिश्तेदारों से पैसे लूटती रही।

विज्ञापन


पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि अब तक ब्रैंडी ने इस झूठ के सहारे लोगों को करीब 9000 पाउंड यानी 91 लाख 19 हजार से ज्यादा रुपए की चपत लगाई। वहीं ब्रैंडी के वकीलों के मुताबिक उसे अपनी इस करतूत का पछतावा है, और जल्द ही वो लोगों को उनके सारे पैसे वापस कर देगी।
विज्ञापन

सिर मुंडवाकर लगाई झूठी इमेज

Beauty queen who faked cancer to pocket thousands 'truly sorry and will repay money'

पुलिस के मुताबिक गेट्ज ने अपनी करतूत को सही ठहराने के लिए वो हर मुमकिन कोशिश की जो कर सकती थी। गेट्ड ने अपना सिर मुंडवाकर अपनी सोशल साइटेस पर तस्वीरें पोस्ट की, ताकि लोगों को यकीन हो जाए कि उसका कैंसर का इलाज चल रहा है।

ब्रैंडी ने न केवल अपने घर बल्कि अपने कॉलेज में भी कैंसर का झूठ फैलाया। गेट्ज अपने रिश्तेदारों को अस्पताल ले गई और उनको लॉबी में इंतजार करने को कहकर वहां से गायब हो गई।

विज्ञापन

गुमनाम पत्र ने खोला धोखाधड़ी का राज

Beauty queen who faked cancer to pocket thousands 'truly sorry and will repay money'

23 साल की इस हुस्नपरी की धोखाधड़ी पर पुलिस का ध्यान तब गया जब पुलिस को एक गुमनाम पत्र मिला। इस गुमनाम पत्र में गेट्ज की करतूत का सच लिखा लिखा था। पुलिस ने जांच करने शुरू की। पुलिस ने हर उस अस्पताल के रिकॉर्ड को खंगाला, गेट्ज ने जहां पर इलाज का हवाला दिया था।

लेकिन गेट्ज के इलाज के किसी भी ब्यौरे का अता-पता नहीं मिला। पुलिस उसके कॉलेज गई, वहां भी कुछ पता नहीं चला। उधर ब्रैंडी से मिस पेंसिलवानिया का ताज छीन लिया गया है।

ब्रैंडी इसी साल अप्रैल में मिस पेंसिलवानिया बनी थी। फिलहाल, मामला कोर्ट में है। अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी। उधर उन लोगों को कुछ राहत मिली है जिनका पैसा लौटाने की बात ब्रैंडी ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed