{"_id":"7f7f40e5cc7e8ac329ab027778b486fc","slug":"barbara-wu-aked-ex-boyfriends-to-murder-other-lovers","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से पुराने प्रेमियों को मरवाना शगल है इसका!","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
प्रेमी से पुराने प्रेमियों को मरवाना शगल है इसका!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 07 Aug 2013 07:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक छात्रा की खूनी साजिश का भांडाफोड़ होने के बाद सनसनी फैल गई है। इस लड़की के चार बॉयफ्रेंड रहे हैं और उसके दो प्रेमियों ने इस लड़की पर अपने दो पूर्व प्रेमियों की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उनके मुताबिक लड़की इतनी शातिर है कि वे अपने प्रेमियों के हाथों ही पुराने प्रेमियों को मरवाना चाहती थी।
एबीसी न्यूज के अनुसार, कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली 22 वर्षीय बारबरा वू पर हत्या के लिए उकसाने, धमकी देने और पीछा करने समेत छह आरोप लगे हैं। वहीं वू के वकील राजन मालिने ने कहा कि वू पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
वू के एक प्रेमी डेनिस लिन ने बताया कि चार माह की रिलेशनशिप के दौरान वू ने अपने एक पूर्व प्रेमी की हत्या के लिए उसका अपहरण करने को कहा था।
उसने रिवर साइड काउंटी के उच्च कोर्ट को बताया कि वू ने पूर्व प्रेमी को अगवा कर एक जगह बांधने की बात कही थी ताकि वह बैट से उसके पैर तोड़ सके। फिर मोटरसाइकिल से कुचल कर उसे किसी भी तरह से मार सके और उसके शव को ठिकाने लगा सके। इस पर लीन ने पुलिस से शिकायत की थी।
विज्ञापन
जांच अधिकारियों ने बताया कि जब उन्होंने टेप सुने तो पता चला कि वू अपने पूर्व प्रेमी की हत्या की साजिश रच रही थी।
वू के एक और प्रेमी ने बताया कि जब उसने ईमेल पर उसे अपने संबंधों को खत्म करने की बात कही तो वह बदला लेने के लिए उतारू हो गई।
उसने इस प्रेमी को धमकी भरे संदेश भी लिखे। जब वह उससे मिलने गया था तो वह दरवाजे के पीछे चाकू लेकर खडी़ थी। उसने हमला करने की कोशिश की।
इन आरोपों के कारण वू को 29 मई को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले की सुनवाई अभी रिवर साइड काउंटी की उच्च कोर्ट में चल रही है।