फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   barati fire on groom's brother in jaunpur during dance

‘तमंचे पर डिस्को’ का किया विरोध तो दुल्हन के भाई को मारी गोली

Sun, 07 Jun 2015 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मड़ियाहूं(जौनपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मड़ियाहूं(जौनपुर) Updated Sun, 07 Jun 2015 01:45 PM IST
विज्ञापन
barati fire on groom's brother in jaunpur during dance

मड़ियाहूं (जौनपुर) में कोतवाली क्षेत्र के औरईला कला गांव में शुक्रवार की रात द्वारपूजा के समय ‘तमंचे पर डिस्को’ डांस का विरोध करने पर नशे में धुत युवकों ने दुल्हन के भाई को गोली मार दी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने शराब पीकर डीजे पर डांस करने वाले बारह बारातियों को बंधक बनाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर थाने गई। यहां एक युवक के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


मछलीशहर के करौता से अनिल यादव की बारात औरईला कला में जगदीश यादव के घर आई थी। द्वारपूजा के समय नशे में धुत युवक ‘तमंचे पर डिस्को’ की धुन पर डांस कर तमंचे से फायरिंग करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

द्वारचार छोड़कर भागे बाराती

barati fire on groom's brother in jaunpur during dance

दुल्हन का भाई धर्मेंद्र यादव (25) उन्हें मना करने गया तो उससे उन्होंने धक्का मुक्की की। इसी बीच एक युवक ने 315 बोर के डबल बैरल के तमंचे से उस पर फायरिंग कर दी। इससे धर्मेंद्र घायल हो गया।

जानकारी जब घरातियों को हुई तो उन्होंने डांस करने वाले युवकों को पकड़ लिया। उन्हें एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। बाराती भी द्वारपूजा छोड़कर भागने लगे। गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।

पुलिस ने बंधक बनाए गए बारातियों को हिरासत में लेकर उनकी तलाशी ली। इसमें अर्जुन यादव नामक युवक के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। घायल धर्मेंद्र की हालत खराब होने पर जिला अस्पताल के डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर विजय उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज कर फायरिंग करने वाले युवक को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया गया है। शेष लोगों से पूछताछ कर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed