फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   bar girl files FIR against cop who demanded sexual favours from him

पुलिसवाले की अजीब डिमांड से परेशान बार गर्ल ने की FIR

Mon, 16 Nov 2015 06:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 Nov 2015 06:15 PM IST
विज्ञापन
bar girl files FIR against cop who demanded sexual favours from him

मुंबई के उल्लासपुर इलाके में मौजूद बार की बार डांसर ने यहां पहुंचे सब इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाया है। बार डांसर ने आरोपी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ निकट के थाने में शिकायत देकर कहा है कि आरोपी इंस्पेक्टर उसके साथ सोने की इच्छा जता रहा है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं अपनी जीविका चला रही बार डांसर ने इंस्पेक्टर के इस बेशर्मी पर ऐतराज जताया तो इंस्पेक्टर उसे नौकरी से निकलवाने की धमकी दे डाली।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, बार डांसर की शिकायत के आधार पर ठाणे पुलिस ने मामले पर जांच का भरोसा दिलाया है। एसीपी विकास तोसावर इस जांच को देखने का जिम्मा लिया है।

विज्ञापन

इच्छा पूरी करने से मना किया, भड़का दरोगा

bar girl files FIR against cop who demanded sexual favours from him

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया है कि वह बार में वेट्रेस का काम कर रही है और आरोपी पुलिस वाला अक्सर वहां आता रहता है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया आरोपी एसआई ने एक दिन उससे यौन इच्छा पूरी करने की मांग की जिस पर उसने मना कर दिया। इसके बाद पुलिस वाला उसके बार मालिक के पास गया और उसे नौकरी से निकलवाने के लिए दबाव बनाने लगा।

मीड‌िया के पूछने पर पुलिस ने बार गर्ल की ओर से शिकायत मिलने की पुष्टि की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed