{"_id":"a5041d6fc26676e497ed7346a6fb233b","slug":"bank-maneger-gunned-down-in-agra-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड की बंदूक से चली गोली से बैंक मैनेजर की मौत","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
गार्ड की बंदूक से चली गोली से बैंक मैनेजर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
Updated Sat, 16 May 2015 02:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश के आगरा में एक बैंक के सुरक्षाकर्मी की गलती से चली बंदूक से सर्विस मैनेजर की मौत हो गई। ये हादसा एसबीआई लोहामंडी ब्रांच में हुआ।
विज्ञापन
हादसे में सर्विस मैनेजर कैलाश नारायण की मौके पर ही मौत हो गई। कैलाश नारायण सुभाष नगर, शाहगंज के रहने वाले थे।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक गार्ड अपनी बंदूक की सफाई कर रहा था कि तभी बंदूक चल गई और उससे निकली गोली सीधे सर्विस मैनेजर कैलाश नारायण को जा लगी।
अचानक हुए इस हादसे से बैंक में मौजूद कर्मचारी और ग्राहक भौंचक्के रह गए। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।