फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   bank manager's wife did fraud by other's cheques

बैंक में खाता है तो जरूर पढ़ें ये खबर

Thu, 22 Jan 2015 11:29 AM IST
Updated Thu, 22 Jan 2015 11:29 AM IST
विज्ञापन
bank manager's wife did fraud by other's cheques

रामपुर में यूनियन बैंक आफ इंडिया की सिटी ब्रांच में दूसरे के नाम जारी चेक से पैसा निकालने के आरोप में पुलिस ने महिला को पकड़ लिया है। महिला के पति ओपी सिंह चार साल पहले इस ब्रांच में मैनेजर रह चुके हैं, जो वर्तमान में जबलपुर (मध्य प्रदेश) में तैनात हैं।

विज्ञापन


महिला के पास से पुलिस को 12 चेक मिले, जो यूनियन बैंक की रामपुर और बरेली शाखा से जारी किए गए हैं। इनमें दो चेक महिला के और बाकी दूसरे के हैं। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


यूनियन बैंक आफ इंडिया की सिटी ब्रांच में मंगलवार दोपहर तीन बजे महिला चेक से पैसा निकालने पहुंचीं। चेक कविता के नाम से नाम जारी था और इसमें सात हजार की रकम भरी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेक पर किए गए हस्ताक्षर और बैंक में मौजूद खाताधारक के हस्ताक्षर में अंतर था। शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार सक्सेना ने खाताधारक को फोन किया। फोन करने पर पता चला कि कविता ने कोई चेक नहीं जारी किया है। वह मिलक की रहने वाली हैं। इतनी जानकारी मिलने पर शाखा प्रबंधक ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

4 साल पहले इसी शाखा में थी पति की तैनाती

bank manager's wife did fraud by other's cheques

कोतवाली पुलिस महिला को थाने ले आई। पूछताछ में पता चला कि महिला का नाम विनीता सिंह है। उसके पति ओपी सिंह चार साल पहले यूनियन बैंक की इसी शाखा में मैनेजर थे, जो वर्तमान में जबलपुर में तैनात हैं। महिला के बैग से पुलिस को 12 चेक मिले। इसमें दो तो उसके, शेष अन्य संस्थाओं या दूसरे लोगों के थे।

कुछ चेक पर हस्ताक्षर थे और कुछ पर रकम भी भरी गई थी। कुछ चेक बरेली से भी जारी किए गए थे। सूचना मिलने पर एएसपी एके वर्मा कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने महिला से पूछताछ की।

एएसपी ने बताया कि महिला के अपने पति से संबंध खराब है। वह वर्तमान में लखनऊ के विज्ञानपुरी में रहती है। वह मंगलवार को ट्रेन से रामपुर आई थी। पूछताछ के बाद आरोपी महिला थाने भेज दिया है।

एसपी साधना गोस्वामी का कहना है कि महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस बात की जांच की जाएगी कि महिला के पास चेक कैसे आए?। इसमें उसे पति की भूमिका भी जांच की जाएगी।

कहां से आए दूसरों के चेक?

bank manager's wife did fraud by other's cheques

महिला के पास दूसरे व्यक्तियों के नाम पर जारी चेक कैसे आए? उसके पति जो यूनियन बैंक आफ इंडिया की रामपुर और बरेली शाखा में मैनेजर रह चुके हैं। क्या उनकी भूमिका भी इसमें है। इसकी जांच पुलिस कर रही है।

एएसपी एके वर्मा के मुताबिक विनीत सिंह के पास से 12 चेक बरामद हुए हैं। 10 चेक दूसरे व्यक्तियों या संस्था के हैं। दो चेक बरेली की शाखा से जारी किए गए हैं। शेष रामपुर की यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा से जारी हैं।

महिला के पास से जो चेक मिले हैं, उसमें बरेली के मोहम्मद आरिफ सैफी, जीएमडी बरेली, साजिद खां, लताफत खां, शाकिर खां, सैय्यद सरदार अली के  हैं। महिला के पास से बरेली के चेक मिलने के सवाल पर एएसपी का कहना है कि उसके पति रामपुर के बाद बरेली में भी तैनात रहे थे। हो सकता है कि ये चेक वहीं से उड़ाए गए हों। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला के पास चेक कहां से आएं।

शाखा प्रबंधक की तहरीर पर रिपोर्ट

bank manager's wife did fraud by other's cheques

दूसरे के नाम पर जारी चेक से पैसा निकालने की आरोपी महिला के खिलाफ कोतवाली में यूनियन बैंक आफ इंडिया के सिटी ब्रांच (बर्तन) बाजार शाखा के मैनेजर मुकेश कुमार सक्सेना के तहरीर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

दूसरे के खाते से चेक निकालने की आरोपी महिला विनीता सिंह मंगलवार रजा डिग्री कालेज से सनद लेने आई थी। कोतवाली निरीक्षक हरीशचंद्र जोशी का कहना है कि जब महिला रामपुर में रहती थी, उस वक्त उसने रजा डिग्री कालेज में पढ़ाई थी। मंगलवार को वह अपनी डिग्री लेने आई थी।

डिग्री लेने के बाद वह यूनियन बैंक की शाखा में पैसे निकालने पहुंच गई। कोतवाल का कहना है कि महिला के अपने पति से संबंध खराब चल रहा है। वर्तमान में वह अपनी मां के साथ लखनऊ में रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed