फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   bangladeshi american blogger avijit roy murderd in dhaka

कट्टरपंथियों ने सरेआम की अमेरिकी ब्लॉगर की हत्या

Fri, 27 Feb 2015 05:11 PM IST
Updated Fri, 27 Feb 2015 05:11 PM IST
विज्ञापन
bangladeshi american blogger avijit roy murderd in dhaka

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में जाने-माने अमेरिकी ब्लॉगर अभिजीत रॉय की कुछ अज्ञात लोगों ने चाक़ू मारकर हत्या कर दी है। ये जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी है।

विज्ञापन


अभिजीत रॉय 'मुक्तो मोन' यानी आज़ाद ज़ेहन के नाम से ब्लॉग साइट चलाते थे जिसमें वे धार्मिक कट्टरपंथियों की आलोचना करते थे।

पुलिस के अनुसार ब्लॉगर अभिजीत रॉय पर हमला उस समय हुआ जब वो अपनी पत्नी के साथ ढाका विश्वविद्यालय में लगे पुस्तक मेले से वापस आ रहे थे। हमले में उनकी पत्नी रफ़ीदा अहमद भी ज़ख़्मी हुई हैं। पुलिस का कहना है कि हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद कर लिए गए हैं और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

खून से लथपथ पत्नी और सड़क पर पड़ी लाश

bangladeshi american blogger avijit roy murderd in dhaka

अभिजीत के घर वाले और दोस्तों के अनुसार कई दिनों से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। ढाका पुलिस के प्रमुख सिराजुल इस्लाम ने अमेरिकी समाचार एजेंसी एपी को बताया है कि हमलावरों ने छूरे से अभिजीत और उनकी पत्नी पर हमला किया।

अभिजीत के भाई अनुजीत का कहना है कि उनके भाई इसी महीने अमरीका से बांग्लादेश लौटे थे। हमले में अभिजीत रॉय की पत्नी रफ़ीदा अहमद ज़ख़्मी हुई हैं। पिछले दो वर्षों में अभिजीत रॉय ऐसे दूसरे ब्लॉगर हैं जिनकी बांग्लादेश में हत्या कर दी की गई है।

इससे पहले इस्लामी चरमपंथी समूह ने ब्लॉगर अहमद रजीब हैदर की हत्या साल 2013 में कर दी थी। रॉय की हत्या को बांग्लादेश में बढ़ती रूढ़िवादिता और असहिष्णुता के रूप में देखा जा रहा है।

तस्वीर देख कांप जाएगा कलेजा

bangladeshi american blogger avijit roy murderd in dhaka
हमले के बाद की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed