{"_id":"014ba5de192f7d58c5f79b470f753c6b","slug":"bangalore-lovers-attempt-to-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहब्बत पटरी पर लेटी, गर्लफ्रेंड उठकर भागी","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
मोहब्बत पटरी पर लेटी, गर्लफ्रेंड उठकर भागी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 21 Jan 2014 02:35 PM IST
विज्ञापन
दो जवां दिलों को एक दूसरे से मोहब्बत हो गई, लेकिन उनके घरवालों को दोनों का मिलना पसंद नहीं था। कारण था दोनों की जाति।
मोहब्बत पर घरवालों का पहरा दिन ब दिन और बढ़ने लगा। प्यार जब मुश्किल में पड़ता दिखा तो प्रेमी जोड़े ने एकसाथ जिंदगी छोड़ने का फैसला कर लिया।
लड़के और लड़की ने चूहे मारने वाली दवा निगल ली और फिर रेल की पटरी पर लेट गए। तेज रफ्तार से आती ट्रेन को देखकर लड़की का अंत समय में मन बदल गया और वह पटरी से उठकर भागी, लेकिन दूसरी पटरी पर आ रही ट्रेन से टकरा गई।
वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि लड़के की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वहां से जा रहे एक युवक ने लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया।
यह घटना बेंगलूरू की है। 17 वर्षीय रेणुका प्रसाद कमनहल्ली का रहने वाला है। वह एक कंप्यूटर ऑपरेटर था। जबकि 14 वर्षीय अनीता (परिवर्तित नाम) एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करती है। उसे गंभीर हालत में निमहान्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टीओआई के अनुसार, रेलवे पुलिस का कहना है कि लड़का-लड़की अलग-अलग जाति से थे। दोनों के घरवालों ने उनके प्रेम संबंध का विरोध किया तो उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया।