फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   bahrain diplomat allegedly molested woman in mumbai

बहरीन के दूत ने की छेड़छाड़, मामला दर्ज

Thu, 26 Dec 2013 03:22 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 26 Dec 2013 03:22 PM IST
विज्ञापन
bahrain diplomat allegedly molested woman in mumbai

अमेरिका में भारत की राजनयिक देवयानी खोबरागड़े की गिरफ्तारी को लेकर जारी विवाद के बीच बहरीन के एक वरिष्ठ राजनयिक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, राजनयिक छूट हासिल होने के कारण उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बहरीन के महावाणिज्य दूत मोहम्मद अब्दुलाजीज अल खाजा ने नौ दिसंबर को दक्षिणी मुंबई की एक सोसायटी की मैनेजर से छेड़छाड़ की और उन्हें भला-बुरा कहा।
विज्ञापन


अपनी शिकायत में 49 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि नौ दिसंबर को मरम्मत के लिए बिल्डिंग के एक एलिवेटर के बंद होने के कारण खाजा आपा खो बैठे। वह एलिवेटर के दरवाजे को पीटने लगे। यह देख मैनेजर ने उनसे धीरज रखने का अनुरोध किया। लेकिन खाजा नहीं माने। वह मैनेजर के ऑफिस में भी घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि खाजा ने उन्हें छुआ और शोरगुल के बीच अपशब्दों का प्रयोग किया। इसके बाद महिला ने मालाबार हिल पुलिस को बुलाया, जिसने मामले की प्राथमिक जांच की। खाजा को राजनयिक छूट हासिल होने के कारण उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस ने बताया कि खाजा ने 20 दिसंबर को एक बार फिर बिल्डिंग में हंगामा करने की कोशिश की।


महिला ने कहा कि वह इस सोसायटी में पिछले 10 साल से काम कर रही है, जबकि बहरीन के राजनयिक पिछले पांच साल से यहां रह रहे हैं। मालाबार हिल पुलिस थाने के इंस्पेक्टर विनय बगाड़े ने कहा कि खाजा के खिलाफ छेड़छाड़, गलत इशारा करने और जानबूझकर अपमानित करने जैसे अपराधों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed