फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   baghpat man gunned down his sister after watching her intimate with lover

बहन को प्रेमी संग देखा आपत्तिजनक, भाई ने मारी गोली

Mon, 09 Nov 2015 12:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 09 Nov 2015 12:54 PM IST
विज्ञापन
baghpat man gunned down his sister after watching her intimate with lover

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बागपत के गांव सिरसलगढ़ के मजरे दरकावदा में दो दिन पूर्व प्रेमी संग आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर गुस्साए युवक ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे एएसपी और बिनौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


दरकावदा गांव के महबूब की बेटी रिजवाना का पड़ोस के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका उनके परिजनों को पता चल गया था। रिजवाना के परिजनों ने उन दोनों के मिलने पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद वे आपस में मिलते रहे।
विज्ञापन


मां जुबेदा के मुताबिक दो दिन पूर्व परिजनों ने रिजवाना को प्रेमी संग आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसी से गुस्साए उसके भाई नाजिर ने रविवार रात करीब आठ बजे रिजवाना की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर लोग इकट्ठे हो गए, जिन्हें देख नाजिर फरार हो गया। लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एएसपी विद्या सागर मिश्र और बिनौली पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया।

औलाद न होने पर पत्नी को मारी गोली

baghpat man gunned down his sister after watching her intimate with lover

एक दूसरी घटना में हरदोई जिल में हरियांवा थाना क्षेत्र के लिलवल गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना का कारण शादी के 16 साल बाद भी औलाद न होना बताया जा रहा है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ननद, ननदोई समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

लिलवल गांव निवासी पंकज सिंह की शादी वर्ष 1999 में उन्नाव जिले के भोली गांव निवासी प्रदीप कुमार सिंह की पुत्री मीतू (36) से हुई थी।

प्रदीप कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक शादी के 16 साल बाद भी औलाद न होने से पंकज सिंह उसकी बेटी से झगड़ा करता था। रविवार सुबह नौ बजे पंकज सिंह का पत्नी से विवाद हुआ। इस पर पंकज ने मीतू पर असलहे से फायर झोंक दिया। सीने में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात करके पंकज सिंह भाग गया।

प्रदीप कुमार का यह भी आरोप है कि ननद, ननदोई और सास उसकी बेटी को संतान न होने का ताना देते थे। इन्हीं के उकसाने पर दामाद ने उनकी बेटी को मार डाला। रिश्तेदार इनकी जमीन पर निगाह लगाए थे।

मौका मुआयना के बाद थाना इंचार्ज राजेश सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में यही सामने आया है कि औलाद न होने के कारण मीतू की हत्या की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा किस असलहे से गोली चलाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed