फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   baghpat father raped his two girls

बागपत: हवसी पिता ने दो बेटियों की लूटी अस्मत

Mon, 16 Nov 2015 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमीनगर सराय (बागपत)
ब्यूरो/अमीनगर सराय (बागपत) Updated Mon, 16 Nov 2015 11:15 AM IST
विज्ञापन
baghpat father raped his two girls

उत्तर प्रदेश में बागपत के अमीनगर सराय के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में एक पिता ने रिश्तों की मर्यादाओं को ही तार-तार कर दिया। शनिवार रात लोगों ने एक व्यक्ति को बेटी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई की, लेकिन आरोपी लोगों को चकमा देकर फरार हो गया।

विज्ञापन


आरोपी पर अपनी दो बेटियों की आबरू लूटने का संगीन आरोप लगा है। एक युवती ने तो पिता पर चार साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है।
विज्ञापन


19 वर्षीय पीड़ित युवती का कहना है कि उसकी मां, भैय्यादूज के पर्व पर मामा के घर गई हुई थी। घर पर उसकी दो बहनें और एक भाई था। शनिवार रात भाई-बहनों के सो जाने के बाद उसका पिता जबरन उसे दूसरे कमरे में ले गया और जिस कमरे में भाई-बहन सो रहे थे, उसकी बाहर से कुंदी लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला

baghpat father raped his two girls

आरोप है कि वहां पर आरोपी पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। उसकी चीख पुकार सुनकर मौके पर काफी लोग आ गए।

लोग मौके पर पहुंचे तो वहां की हालत देखकर सभी की आंखें शर्म से झुक गई। लोगों ने मौके से आरोपी पिता की पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। लेकिन आरोपी, लोगों को किसी प्रकार चकमा देकर फरार हो गया।

युवती का आरोप है कि उसका पिता, पिछले चार वर्षों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। उसे जबरदस्ती अश्लील वीडियो क्लिप दिखाता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता था।

इसी वर्ष मई माह में उसकी लोनी क्षेत्र में शादी हुई थी। कुछ समय बाद ही पिता उसे वहां से ले आया था। पीड़ित बेटी ने पिता की करतूतों के बारे में जो खुलासा किया ‌उसे जानकर सभी सन्न रह गए।

सातवीं में पढ़ने वाली का भी करता था रेप

baghpat father raped his two girls

सूचना पर पहुंची पीड़िता की मां का कहना है कि उसका पति उसकी सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छोटी बेटी से भी दुष्कर्म करता था। दो बार उसने खुद उसे आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। विरोध करने पर आरोपी उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता था।

उन्होंने सिंघावली अहीर पर घटना की तहरीर दी है। थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पहले भी हो चुकी ऐसी घटना
बागपत शहर के एक मोहल्ले में आठ वर्षीय बच्ची के साथ उसका पिता दुष्कर्म करता था। एक दिन उसने कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी को कोर्ट से सजा हो चुकी है

दो शादी हुई हैं आरोपी की
दो बेटी से दुष्कर्म करने के आरोपी व्यक्ति की दो शादी हुई है। पहली पत्नी की काफी समय पूर्व मौत हो गई थी। उसके पहली पत्नी से दो लड़के हैं, जबकि दूसरी मौजूदा पत्नी से एक लड़का एवं तीन लड़कियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed