पालतू कुत्ते ने ली मासूम की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना के वक्त अवा जान की मां अपने बॉयफ्रेंड के साथ नीचे वाले कमरे में टीवी देख रही थी। जोर से बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर दोनों ऊपर पहुंचे।
उन्होंने देखा कि पिटबुल प्रजाति का उनके पालतू कुत्ते ने छोटी बच्ची को बुरी तरह से दबोच रखा है।
दोनों ने मौके पर ही कुत्ते को मार डाला और बच्ची को डॉक्टर के पास ले गए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
वहीं दूसरी ओर पड़ोसियों ने बच्ची की मां और उनके ब्वॉय फ्रेंड पर आरोप लगाया है कि वो बीते कुछ दिनों से घर में रह रहे भयानक कुत्ते पिटबुल को कालोनी से दूर करने के लिए कह रहे थे।
लेकिन दोनों ने उनकी एक न सुनी और उस कुत्ते का पहला शिकार खुद उनकी बेटी ही बनी।