{"_id":"1c2a45e1d3ce0de38617a44ff0816db7","slug":"baby-found-in-dumpster-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कूड़ेदान में मिला 11 माह का मासूम, मां बाप लापता","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
कूड़ेदान में मिला 11 माह का मासूम, मां बाप लापता
Updated Fri, 08 May 2015 02:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला नेबरास्का का है जहां 11 महीने के एक बच्चे के गंदगी में लथपथ कूड़ेदान में पड़े मिलने की खबर से आस-पास के इलाकों में काफी हलचल मच गई। बच्चे को खोजने वाले व्यक्ति ने बताया कि किसी जानवर की आवाज समझ कर जब उसने अपने घर के पास रखे कूड़ेदान का ढक्कन हटाया तो वहां उसने एक 11 माह के मासूम को रोता देखा। बच्चे के शरीर पर कपड़े के नाम पर केवल एक गंदा डायपर था।
शख्स बच्चे को लेकर ओमाहा के चाइल्ड हॉस्पिटल गया जहां बच्चे की पूरी तरह जांच की गई और उसे दूध पिलाया गया। डॉक्टरों ने उसकी जांच की और शरीर पर किसी भी तरह की चोट न होने की पुष्टि की।
उस व्यक्ति ने कहा,'' मैं अपनी आखों पर विश्वास नहीं कर पा रहा था।'' उसने बताया कि 86 स्ट्रीट पार्क बॉलेवर्ड के पास अपनी कार साफ करते वक्त उसे कूड़ेदान से किसी की रोने की आवाज सुनाई दी। जानवर की आवाज समझ रहे उस व्यक्ति ने कूड़ेदान में झांक कर देखा तो वह चौक गया।

खाली बोलत के साथ खेल रहा था बच्चा
अपनी पहचान बताने से मना करते हुए उस व्यक्ति का कहना है,''मैंने जो देखा वह बहुत ही दुखद और निराशाजनक है और उस पर विश्वास करना मेरे लिए बहुत कठिन था''। उसने यह भी बताया,'' मैंने जब कूड़ेदाने के अंदर देखा तो एक नन्हा से हाथ में खाली पानी की बोतल हिलती हुई दिखी।'' पुलिस ने कूड़ेदान को फॉरेन्सिक जांच के लिए भेजकर तफ्तीश शुरू कर दी है।
एक गवाह एमिली विंकल ने खेद जताते हुए कहा,'' मुझे यकीन नहीं हो रहा कोई ऐसा भी कर सकता है, एक बच्चे को कूड़े का टुकड़ा समझ कर इस तरह छोड़ सकता है।'' ला विस्टा पुलिस ने बच्चे की पहचान करने के लिए शाम में अभियान चलाया और दो घंटे में उसकी पहचान हो जाने की पुष्टि भी कर दी थी।
अभी तक बच्चे का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है और उसके मां-बाप को सूचित किए जाने की पुष्टि भी नहीं हुई है। ला विस्टा पुलिस के कैप्टन ब्रायन वॉघ का कहना है कि इस मामले में और व्यापक स्तर पर जांच पड़ताल करने की जरूरत है।