फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Baba raped a girl

एक बाबा ने दिया ऐसे बलात्कार को अंजाम!

Mon, 28 Apr 2014 02:03 PM IST
Updated Mon, 28 Apr 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
Baba raped a girl
ब्वॉयफ्रेंड को भूलने में मदद करने को कहा था, लेकिन उस स्वयंभू बाबा ने उस लड़की के साथ बलात्कार कर डाला।
विज्ञापन


मामला नागपुर का है, जहां एक 17 वर्षीय लड़की से बलात्कार करने के आरोप में एक स्वयंभू बाबा सोमराज गवई को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार गवई के साथ उसकी सहयोगी सारिका ब्रोकर को भी गिरफ्तार किया गया है। उसपर अपराध के लिए उकसाने का आरोप है। गवई के साथ कुछ कामोत्तेजक सामग्री भी जब्त की गई।

लड़की से दिव्य शक्ति का किया था दावा

Baba raped a girl

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लड़की के चाचा ने कुछ जादू-मंतर से गवई से उसे उसके ब्वॉयफ्रेंड को भूलने में मदद करने को कहा था।

लेकिन उसे क्या पता था कि वह बेटी की इज्जत ही लूट लेगा।

पुलिस ने बताया कि गवई ने लड़की को ये बताते हुए दावा किया था कि उसके पास दिव्य शक्ति है, जिससे उसके ब्वॉयफ्रेंड को उसके चाचा और चाची स्वीकार लेंगे।

इसके बाद गवई ने लड़की के साथ बलात्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने की बाबा की पिटाई

Baba raped a girl

लड़की किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंची और अपने चाचा और चाची को इसकी जानकारी दी।

उसके आक्रोशित परिजनों और पड़ोसियों ने बाबा की पिटाई कर दी। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।
 
दोनों को शनिवार को एक स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया गया। गवई को 28 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में और सारिका को मजिस्ट्रेटी हिरासत में भेजा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed