बीटेक की छात्रा को थिनर पिलाकर की रेप की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन कोतवाली क्षेत्र निवासी बीटेक की छात्रा को जबरन थिनर पिलाकर सीनियर छात्र ने दुराचार का प्रयास किया। आरोप है कि सीनियर छात्र उसे कालेज जाने के दौरान होलीगेट से जबरन कार में बिठा ले गया था।
गुरुवार सुबह 9:30 बजे मथुरा-वृंदावन रोड स्थित वृंदावन कोतवाली क्षेत्र स्थित पालीटेक्निक कालेज से आगे एक युवती जख्मी हालत में चिल्लाती हुई भाग रही थी। थोड़ी देर में वो बेहोश होकर गिर पड़ी। वहां से गुजर रहे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी अजय शर्मा ने उसे संभाला और गोविंद नगर पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
होश में आने पर छात्रा ने आरोप लगाया कि वह उसके सीनियर छात्र हर्ष निवासी गाजियाबाद हाल निवासी छाता ने उससे दुराचार का प्रयास किया। छात्रा के मुताबिक गुरुवार की सुबह 8:30 बजे कालेज जाते समय होलीगेट के पास हर्ष ने उसके सिर में ईंट मारकर घायल किया और कार में जबरन डाल लिया।
घटनास्थल से बरामद हुई थिनर की शीशी
वृंदावन रोड पर जंगल में ले जाकर उसे थिनर पिलाया और दुराचार का प्रयास किया। किसी तरह वह छूटकर भागी। अस्पताल में सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और सीओ रिफाइनरी प्रीति प्रियदर्शिनी ने छात्रा के बयान लिए।
घबराहट के साथ पेट में जलन आदि की शिकायत पर छात्रा के परिवारीजन उसे आगरा में उपचार के लिए ले गए। पुलिस ने घटनास्थल से थिनर की 200 एमएल वाली शीशी बरामद की है। सीओ सिटी ने बताया कि छात्रा और उसके परिवारीजनों ने कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है।