फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Azamgarh man tried to prepare biryani of daughter's boyfriend

'बेटी के प्रेमी की बिरयानी बनाकर कुत्तों को खिलाना चाहता था'

Mon, 29 Feb 2016 06:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 29 Feb 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh man tried to prepare biryani of daughter's boyfriend

बेटी के प्रेमी से कैसे छुटकारा मिले, इसके लिए एक बेटी का पिता दरिंदगी की हद पहुंच गया। उसने अपनी बीवी से बेटी की आवाज में फोन कर प्रेमी को धोखे से घर बुलवाया और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। बेटी के पिता की दरिंदगी यहीं नहीं थमी, वो किराए पर टैंट हाउस से भगोनी लाया और बेटी के प्रेमी की लाश को उबाल दिया। इस पर पुलिस ने जब पूछताछ की तो बताया कि उसकी बिरयानी बनाकर कुत्तों को खिलाना चाहता था।

विज्ञापन


रूह में कंपकपी और बदन में सिहरन पैदा कर देनी वाली ये खौफनाक वारदात यूपी के आजमगढ़ की है। इस खबर से हम आपको पहले ही वाकिफ करा चुके हैं। लेकिन सनसनीखेज वारदात की पूरी हकीकत पुलिसिया जांच में परत दर परत सामने आ रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए हत्यारोपी के बयान ने इलाकाई सन्न हैं। मृतक के परिवार सदमे में है। मृतक का पिता हाथ में मोबाइल लिए उसमें अपने बेटे तस्वीर देखकर फफक पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर बेटी के आशिक को रास्ते से हटाने के चक्कर में प्रेमिका समेत हत्यारोपी दंपति खाकी को हैवानियत की कहानी बता रहे हैं।

बीवी से कहा कि बेटी की आवाज में फोन करो और आशिक को बुलाओ

Azamgarh man tried to prepare biryani of daughter's boyfriend

आजमगढ़ के गोरिया बाजार में मुदस्सिर के शव को ठिकाने लगाने के लिए मोहम्मद ईशा उसके टुकड़े करके उसकी बिरयानी बनाना चाहता था, जिसे वह कुत्तों को खिलाकर सबूत मिटा देता। इस काम में उसने एक कसाई की मदद लेनी चाही लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। हारकर ईशा किराए पर गैस चूल्हा और भगौना लेकर आया और मुदस्सिर के शव को उबालने लगा। पुलिस से पूछताछ में बिलरियागंज कस्बे के मो. ईशा ने पुलिस से यह बात कही।

हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी काफिया ने धोखे से शुक्रवार की रात 18 वर्षीय मुदस्सिर को बुलाया और हथौड़ा मारकर उसका कत्ल कर दिया।

बिलरियागंज थाने के नसीरपुर गांव का निवासी मुदस्सिर जामियतुल फलाह मदरसे से हाफिज की पढ़ाई कर रहा था। करीब तीन महीने पहले मुदस्सिर का बिलरियागंज कस्बे के मो. ईशा की बेटी से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।

मुदस्सिर ने माशूका को बात करने के लिए एक मोबाइल और कुछ रुपए दिए थे। ईशा ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसे इस प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई। उसने बेटी को काफी समझाया लेकिन वह प्रेमी को छोड़ने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद उसने मुदस्सिर को रास्ते से हटाने की ठान ली।

हथौड़े के वार से मार दिया फिर भगौने में उबाला

Azamgarh man tried to prepare biryani of daughter's boyfriend

फोन पर काफिया ने मुदस्सिर को बताया कि आज अम्मी-अब्बू शादी में गए हैं। वह घर में अकेले रहेगी। उसके बाद मुदस्सिर ईशा के घर पहुंचा और सीधे बेटी के कमरे में चला गया। वहां काफिया को देखकर अचकचा गया और लौटने लगा तो ईसा की पत्नी ने उसे बुलाकर कुर्सी पर बैठा लिया।

दोनों बात कर रहे थे तभी ईसा ने पीछे से मुदस्सिर के सिर पर जोर से हथौड़ा मारा और उसकी मौत हो गई। ईसा और उसकी पत्नी ने पहले से ही बेटी को दूसरे कमरे में बंद कर दिया था।
 
मुदस्सिर की मौत के बाद हत्यारोपी दंपति को शव को ठिकाने लगाने की चिंता सताने लगी। पुलिस के मुताबिक पहले उन्होंने शव को जलाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। अचानक ईसा को खयाल आया कि अगर वह शव को बोटी-बोटी काट कर उसकी बिरयानी बनाकर कुत्तों को खिला दे तो इससे छुटकारा मिल जाएगा।

कसाई तक ने साथ देने से कर दिया था मना

Azamgarh man tried to prepare biryani of daughter's boyfriend

इसके लिए उसने एक कसाई को बुलाया लेकिन वह साथ देने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद ईसा किराए पर बड़ा गैस चूल्हा और भगौना लेकर आया।

दूसरे तल पर जाकर वह मुदस्सिर के शव को उबालने लगा था। तभी इसकी भनक मुदस्सिर के परिवारीजन और पुलिस वालों को हो गई। एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मो. ईसा को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसकी पत्नी काफिया की तलाश की जा रही है।

मुदस्सिर की हत्या की वजह पता करने में जुटी पुलिस जितनी तह में जा रही, उतनी परतें खुलती जा रही हैं। जांच में पाया गया कि मुदस्सिर अपने घर से अय्यूब नगर तक किसी के साथ बाइक से आया था।

एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बाइक से मुदस्सिर को प्रेमिका के घर पहुंचाने वाले युवक की तलाश की जा रही है। उससे पूछताछ में इस मामले में उसकी भूमिका के बारे में पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed