फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   auto drivers raped tribal woman in mahoba

लौट रही थी ससुराल, टेंपो वालों ने किया रेप

Fri, 20 Dec 2013 11:19 AM IST
अमर उजाला, महोबा
अमर उजाला, महोबा Updated Fri, 20 Dec 2013 11:19 AM IST
विज्ञापन
auto drivers raped tribal woman in mahoba

एक आदिवासी युवती इलाहाबाद से अपने मां-बाप से मिलने महोबा आई थी। घरवाले जब वहां नहीं मिले तो वह ससुराल लौटने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंची।

विज्ञापन


वहां चार टेंपो चालकों ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। फिर उन लोगों ने सुनसान जगह पर ले जाकर उसकी अस्मत लूट ली। होश में आने पर महिला ने गुरुवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पति बाहर था, भीतर तांत्रिक ने लूटी इज्जत

बेहोशी में किया गैंगरेप
महोबा में रह रहे एक आदिवासी परिवार ने अपनी बेटी की शादी इलाहाबाद में की थी। युवती इलाहाबाद से बुधवार को अपने माता-पिता से मिलने आई थी। वह माता पिता से मिलने डेरे पर पहुंची लेकिन परिजन कहीं बाहर जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाथरूम में नहा रही थीं महिला डॉक्टर, बनाया MMS

वह इलाहाबाद लौटने के लिए रात 11 बजे महोबा रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां पर टेंपो चालकों ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। बेहोश होने पर उसे स्टेशन से कुछ दूर सुनसान स्थान पर ले गए और चार टेंपो चालकों ने सामूहिक बलात्कार किया।

सुबह होश में आने पर युवती ने कोतवाली महोबा पहुंचकर घटना की तहरीर दी और टेंपो चालकों द्वारा बलात्कार किए जाने की बात बताई। कोतवाली प्रभारी ओपी तिवारी का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed