{"_id":"8c81b274dc8cb870157d0dc6fab7582c","slug":"australian-woman-arrested-for-killing-indian-boyfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका ने प्रेमी के सिर में मारी दस गोलियां","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
प्रेमिका ने प्रेमी के सिर में मारी दस गोलियां
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 22 Aug 2013 03:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती ने अपने प्रेमी के सिर में 10 गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
श्याम धोडी ऑस्ट्रेलिया में क्वींसलैंड के गोल्ड कोस्ट में अपना कारोबार करता था। 27 वर्षीय प्रेमिका मेलिसा ली शॉ ने उसकी हत्या कर दी। मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद उसे हिरासत में भेज दिया गया। पांच नवंबर को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस का मानना है कि मेलिसा को श्याम का साथ रास नहीं आ रहा था। उसके एक अन्य पुरुष एडम जेम्स गूलेय से भी अंतरंग संबंध बन गए थे।
जांच में पता चला है कि मेलिसा ने एडम को अपने प्रेमी की हत्या करने को कहा था। जिसके बाद मार्च में एडम ने श्याम से मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
हालांकि, मेलिसा के वकील का कहना है कि उसके खिलाफ केस बेहद कमजोर है। उसे विश्वास है कि कोर्ट में सुनवाई के दौरान सभी आरोप निराधार साबित होंगे। दो साल पहले श्याम दिवालिया हो गया था।
विज्ञापन