फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Australian businessman arrested on sex scandal charges

बिजनेसमैन के घर सेक्स स्कैंडल, मिले कंकाल

Mon, 02 Mar 2015 04:06 PM IST
Updated Mon, 02 Mar 2015 04:06 PM IST
विज्ञापन
Australian businessman arrested on sex scandal charges

दिवालिया हो चुके एक ऑस्ट्रेलियाई बिजनेसमैन ने फिलीपींस में बसने के बाद ऐसे-ऐसे कारनामे किए कि सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आरोपी बिजनेसमैन ने मासूम बच्चों को अपने घर बुलाकर उनका यौन शोषण किया और अब एक बच्चे की हत्या में भी उसका नाम सामने आया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मेलबर्न के रहने वाले पीटर गेराल्ड स्कली को बीते वर्ष मानव तस्करी और चाइल्ड पोर्न से जुड़े अपराधों का आरोपी पाया गया था। उसने फिलीपींस में कई लड़कियों का यौन उत्पीड़न कर उनके अश्लील वीडियो बनाए और फिर पैसे लेकर उन्हें इंटरनेट पर भी डाल दिया था।
विज्ञापन


51 वर्षीय आरोपी अपने शातिर दिमाग के चलते गिरफ्तारी से बचता रहा, लेकिन बीती 20 फरवरी को उसके पुराने पार्टनर ने उसकी करतूतों का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस को बताया कि 2013 में उसने दरिंदगी के बाद एक मासूम बच्चे की हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में मिला लड़की का अवशेष, हड़कंप

Australian businessman arrested on sex scandal charges

डेली मेल के मुताबिक, आरोपी के बारे में भनक लगते ही पुलिस सक्रिय हो गई और उस घर में छानबीन की जहां कुछ समय पहले आरोपी किराए पर रहता था। वहां से 10 साल की बच्ची के अवशेष मिले।

आरोपी की दरिंदगी का शिकार हुई दो लड़कियों ने पुलिस के सामने खौफनाक दास्तां बयां की। उन्होंने बताया कि आरोपी किस तरह उन्हें टॉर्चर करता था और उनके जैसी दर्जनों लड़कियों को कैद करके रखता था।

10 और 11 साल की चचेरी बहनों ने बताया कि सितंबर 2014 को पीटर की लिव इन पार्टनर कैर्मे एन एल्बर्ट ने साथ चलने का लालच दिया था। 17 वर्षीय आरोपी ने दोनों बच्चियों को अच्छा खाना खिलाने और मॉल घुमाने के बहाने फंसाया और बाद में उन्हें अपने साथ घर ले गई। पीड़ित लड़की ने बताया कि घर में ले जाने के बाद एल्बर्ट ने उन्हें पीटर के साथ नहलाया और इस दौरान उनका वीडियो भी बनाया।

प्रेमिका ने मुंह में रखा तकिया, वह करता रहा रेप

Australian businessman arrested on sex scandal charges

अगली सुबह दोनों लड़कियों को आरोपी ने घर में ही गड्ढे खोदने के लिए कहा। उन्हें बिल्कुल नहीं पता था कि उनसे ऐसा क्यों कराया जा रहा है। दोपहर के समय पीटर ने दोनों के कपड़े उतरवाए और एक-दूसरे को किस करने को कहा।

उसके इस ऑर्डर पर दोनों लड़कियों ने रोना शुरू कर दिया। लेकिन पीटर का दिल नहीं पसीजा। उसने दोनों लड़िकयों की मसाज की और फिर उनका यौन उत्पीड़न किया। इस दौरान उसकी प्रेमिका ने उनकी तस्वीरें खींची।

आरोपी ने दोनों को फिर से गड्ढे खोदने को कहा। अगले दिन फिर से आरोपी ने दोनों को शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया। 11 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि इस दौरान वह चीख रही थी, लेकिन पीटर की प्रेमिका ने उसके मुंह में तकिया रखा दिया, इससे उसका दम घुटने लगा लेकिन फिर भी पीटर नहीं रुका।

एल्बर्ट ने लड़की को थप्पड मारे और डराया कि अगर उसने रोना नहीं बंद किया को पीटर लगातार उसके साथ ऐसा ही करेगा।

जबरन पिलाई शराब, निर्वस्त्र करके बांधा

Australian businessman arrested on sex scandal charges

उसी शाम आरोपी ने उन्हें जबरन शराब पिलाई। अगली सुबह उसकी नींद खुली तो वह गड्ढे में पड़ी थी। उसने फिर रोना शुरू कर दिया। यह चौथा दिन था और दोनों बच्चियां रोजाना हो रही हैवानियत बर्दाश्त नहीं कर पा रही थीं।

पीटर और उसकी प्रेमिका उनकी हर गतिविधि की तस्वीरें लेते थे, वीडियो बनाते थे। अगले दिन आरोपियों ने उन्हें कमरे में ले जाकर रस्सी से उनके हाथ-पैर बांध दिए।

पीड़िता ने कहा कि उस रात वह खुद को मार डालना चाहती थी, क्योंकि वह ये सब बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी। अगली सुबह जब पीटर और उसकी प्रेमिका घर से बाहर गए तो दोनों लड़कियां किसी तरह वहां से भाग निकलीं।

10 वर्षीय पीड़िता की मां ने दोनों को पुलिस स्टेशन ले जाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीटर के घर छापा मारा लेकिन वह भाग निकला। पुलिस ने उसकी प्रेमिका अल्वाराज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पीटर रिडल और पीटर रसेल के नाम कई शिकायतें दर्ज की गईं।

वेश्या को बनाया था प्रेमिका, खुले कई राज

Australian businessman arrested on sex scandal charges

पुलिस के अनुसार, आरोपी पीटर ने एक साल के बच्चे को भी अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। मामले की जांच में जुटी पुलिस को उनके घर से चाइल्ड पोर्न के कई वीडियो मिले। इनके सहारे पुलिस ने सात मासूमों को मुक्त कराया।

अब 18 साल की हो चुकी पीटर की प्रेमिका ने जेल के वार्डेन से अपनी लाइफस्टाइल का जिक्र किया। उसने बताया कि वह 14 साल की उम्र में पीटर से मिली थी। तब वह वेश्या के तौर पर काम करती थी।

पीटर की पूर्व लिवइन पार्टनर मार्गेलो से मिले पते पर पुलिस ने छापा मारा तो वहां से 10 साल की लड़की के शरीर के अवशेष बरामद हुए। पुलिस को आशंका है कि लड़की की हत्या जुलाई 2013 में की गई है क्योंकि तभी पीटर ने उसके माता-पिता से वादा किया था कि वह उनकी बेटी को अच्छी शिक्षा दिलाएगा। पुलिस पीटर के घर की तलाशी में जुटी है और जांच कर रही है कि वहां और शव तो नहीं दफनाए गए।

पुलिस ने बताया कि 2011 में हाउसिंग स्कीम घोटाले में नाम सामने आने के बाद पीटर ने मेलबर्न छोड़ दिया था और फिलीपींस में बस गया। पुलिस  नके अनुसार वह बीते वर्ष सितंबर से आरोपी की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed