फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   aunty throws his nephew into the well, died

यूपी: ताई ने मासूम को 80 फीट गहरे कुएं में फेंका, मौत

Mon, 01 Feb 2016 04:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फिरोजाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, फिरोजाबाद Updated Mon, 01 Feb 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
aunty throws his nephew into the well, died

ताई यानी बड़ी मां। जिसकी ममता के आंचल इतनी जगह होती है कि देवरानी के बच्चे भी अपने बच्चों की तरह दुलार और हिफाजत पाते हैं। लेकिन यूपीमें एक ताई ऐसी निकली कि उसने मासूम भतीजे को मौंत की नींद सुला दिया। जीते-जागते मासूम को उसने गहरे कुएं में फेंक दिया।

विज्ञापन


फिरोजाबाद में तीन वर्षीय कृष्णा की लाश को कुएं से बरामद किया गया। शरीर पर चोट के निशान न होने से पुलिस को शक था कि बच्चे की हत्या गला घोंटकर की गई। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हुआ कि बच्चे की मौत सिर में चोट लगने से हुई।
विज्ञापन


बच्चे की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ताई को हिरासत में ले लिया है।

आरोपी महिला को पुलिस ने हत्या के आरोप में भेजा जेला

aunty throws his nephew into the well, died

फरिहा थाना क्षेत्र के गांव दुगना में रहने वाले रामौतार के तीन वर्षीय पुत्र कृष्णा की बीते शनिवार को हत्या की गई थी। आरोपी ताई नीलम ने उसे कुएं में फेंक दिया था।

सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कृष्णा के शव को कुएं से बाहर निकला था।

आरोपी महिला से पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने बताया कि महिला ने कृष्णा को 80 फीट गहरे कुएं में फेंका था। इससे उसकी मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई। वारदात के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed