बुआ ने भतीजी की अश्लील फोटो फेसबुक पर डाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर शहर के एक हाईप्रोफाइल परिवार की छात्रा की अश्लील फोटो अपलोड करने के मामले में पुलिस ने उसके परिवार की ही एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कई घंटे पूछताछ करने के बाद निजी मुचलके पर छोड़ दिया।
शहर के मुहल्ला तिर्वा रोड सरायमीरा निवासी एक छात्रा रायबरेली में पढ़ती है। फरवरी में उसकी कई अश्लील फोटो परिवार की ही एक युवती ने खींच ली और छात्रा की ही आईडी हैक करके उसी के एकाउंट में अपलोड कर दी।
इसकी जानकारी होने पर पीड़ित छात्रा ने मामले की जानकारी परिजनों व सदर कोतवाली पुलिस को 12 फरवरी को दी थी। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि छात्रा के पारिवारिक रिश्ते में बुआ लगने वाली युवती ने इस कारनामे को अंजाम दिया।
पुलिस ने की छापेमारी
गुरुवार को शाम पुलिस छापा मारकर आरोपी युवती को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। छात्रा के परिजन व सगे संबंधी भी कोतवाली पहुंच गए। मामला शहर के एक हाईप्रोफाइल परिवार से जुड़ा होने के कारण तमाशबीनों की भीड़ भी कोतवाली में लग गई।
मामले की नजाकत को भांपते हुए पुलिस ने एकांत में युवती को ले जाकर कई घंटे तक पूछताछ की। कोतवाल अरविंद मोहन जायसवाल का कहना है कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल युवती को निजी मुचलके पर छोड़ा गया है।