फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   atul interpol sexual assault varanasi

इंटरपोल को यौन उत्पीड़न के आरोपी अतुल की तलाश

Fri, 29 Nov 2013 12:24 AM IST
अमर उजाला, वाराणसी
अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 29 Nov 2013 12:24 AM IST
विज्ञापन
atul interpol sexual assault varanasi

लंदन में धोखाधड़ी और यौन उत्पीड़न करने के बाद दो साल से फरार चल रहे लखनऊ के अतुल सिंह के नेपाल के रास्ते उत्तर प्रदेश में घुसने की सूचना है।

विज्ञापन


इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए सीबीआई और यूपी पुलिस को एलर्ट किया है।

बताया गया है कि अतुल के खिलाफ लंदन में यौन उत्पीड़न और धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं। डीजीपी ने इस सिलसिले में आईजी जोन वाराणसी को पत्र भेजकर गिरफ्तारी में सहयोग के लिए कहा है।
विज्ञापन


इंटरपोल के नोटिस के मुताबिक लखनऊ का रहने वाला अतुल सिंह अंग्रेजी और हिंदी फर्राटेदार बोलता है। वह दो साल पहले लंदन में यौन उत्पीड़न, मारपीट और धोखाधड़ी करने के बाद वहां से किसी फ्लाइट से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में लंदन पुलिस ने जांच की तो पाया कि वह हीथ्रो हवाई अड्डे से ओमान आया। इसके बाद वह छिपते हुए नेपाल की राजधानी काडमांडू पहुंचा। यहां कुछ समय व्यतीत करने के बाद हाल ही में उसके उत्तर प्रदेश में घुसने की सूचना मिली है।


इस पर इंटरपोल ने रेड कार्नर नोटिस जारी करने के साथ ही, सीबीआई, नारकोटिक्स, कंट्रोल ब्यूरो और यूपी के डीजीपी को उसकी गिरफ्तारी के लिए पत्र भेजा है। इस सिलसिले में डीजीपी का पत्र मिलने के बाद गुरुवार को आईजी जोन वाराणसी ने अतुल सिंह की गिरफ्तारी के लिए जोन के सभी पुलिस अधीक्षकों को पत्र जारी कर दिया है।

सीबीआई या इंटरपोल ने अपने पत्र में लखनऊ निवासी अतुल के बारे में अन्य कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है। अलबत्ता  उसके हुलिये का जिक्र करते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए सतर्क किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed