फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Attempted rape the woman killed Tantric

इज्जत पर डाला हाथ, 'मर्दानी' ने काट डाला

Wed, 27 Aug 2014 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 27 Aug 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
Attempted rape the woman killed Tantric

तंत्रमंत्र के बहाने एक तांत्रिक ने महिला की इज्ज़त पर हाथ डाला तो गुस्साई महिला ने उसे चाकूओं से गोद कर काट डाला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने मृतक तांत्रिक के खिलाफ बलात्कार की कोशिश एवं आत्मरक्षार्थ महिला द्वारा उसकी हत्या कर दिए जाने का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


घटना यूपी के हरदोई जिले की है। वारदात के बाद एएसपी, सीओ व कोतवाल ने घटनास्थल का मुआयना किया और आरोपी महिला के बयान लिए। पिहानी कस्बे के मोहल्ला मीरसराय निवासी जंगीलाल कश्यप मंडी समिति में कार्यरत हैं। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं। इस पर उनकी विवाहिता बेटी पिंकी ने किसी के कहने पर बांगरमऊ निवासी तांत्रिक रामगोपाल से संपर्क किया।
विज्ञापन


पिंकी के मुताबिक तांत्रिक ने उसके पिता जंगीलाल पर भूतों का साया होने का डर दिखाया। कहा कि प्रेतबाधा दूर करने के लिए जंगीलाल के पिहानी स्थित मूल आवास पर पूजा करानी होगी। सोमवार को तांत्रिक ने पिंकी को अकेले पिहानी स्थित बंद मकान पर चलने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पिंकी ने मना कर दिया, लेकिन बाद में तांत्रिक के डर दिखाने पर पिंकी पुराने मकान पर जाने के लिए तैयार हो गई। पिंकी के साथ उसका पति लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के रामपुर मिश्र निवासी बर्मादीन वर्मा भी पुराने मकान पर पहुंचा।

तंत्रमंत्र के बहाने इज्जत लूटने की कोशिश

Attempted rape the woman killed Tantric

रात में तांत्रिक ने पूजा शुरू की। इस बीच तांत्रिक ने पिंकी के पति बर्मादीन को दूसरे परिवार का सदस्य बता छत पर जाकर लेटने और पिंकी को साथ बैठ कर तंत्रमंत्र करने को कहा। हवन के दौरान तांत्रिक ने कोई ऐसी चीज जलाई, जिससे कमरे में धुआं हो गया।

इस बीच वह किसी बहाने से कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। फिर वह पिंकी के साथ जबरदस्ती करने लगा। इस बीच नीबू काटने के लिए पास ही पड़ा चाकू पिंकी के हाथ लग गया। तांत्रिक का मंसूबा भांप पिंकी ने उस पर ताबड़तोड़ कई वार किए और किसी तरह दरवाजा खोल कर बाहर भागी।

चाकूओ के वार से तांत्रिक अचेत होकर वहीं गिर पड़ा। पति-पत्नी भाग कर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को वाकया बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मरणासन्न तांत्रिक को सीएचसी पहुंचाया, जहां रात करीब तीन बजे उसने दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद एएसपी के साथ सीओ पीके मिश्रा व प्रभारी निरीक्षक वीके मिश्रा ने मौका मुआयना कर महिला से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार इस मामले में मृतक के विरूद्ध बलात्कार के प्रयास व महिला के खिलाफ आत्मरक्षार्थ हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed