प्रेमिका की अस्मत बचाने के लिए दे दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका की इज्जत बचाने के लिए एक सच्चे प्रेमी ने अपनी जान दे दी। बदमाश उस युवक की प्रेमिका को अपनी हवस का शिकार बनाना चाहते थे लेकिन वह बहादूर युवक उनसे भिड़ गया।
हालांकि बदमाश उस युवक पर भारी पड़ गए और उन्होंने उसकी हत्या कर दी। इस दौरान वह लड़की किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग गई।
मामला यूपी के मेरठ का है। वहां रामराज के जंगल में युवक का शव बरामद हुआ है। वहीं, प्रेमिका ने खुलासे पर पुलिस ने हत्यारोपी दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
रात को लड़की खेत में गई थी मिलने
उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह रामराज के जंगल से अज्ञात युवक का शव मिला था।
बृहस्पतिवार को मृतक के पिता शराफत अली पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी धनोरा मंडी अमरोहा ने उसकी शिनाख्त की थी।
परिजनों ने प्रेम प्रसंग का मामला बताया था। पुलिस ने रामराज की एक युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
एसओ दिनेश कुमार ने बताया कि रामराज निवासी युवती ने बताया कि वह कमर आलम से प्यार करती थी।
हत्यारोपी दोनों युवक गिरफ्तार
कमर रामराज में अपने फूफा के यहां अकसर आया करता था।
मंगलवार रात दस बजे वह कमर आलम से मिलने खेत में गई थी। दोनों वहां बैठे बात कर रहे थे।
इस दौरान दो युवक वहां आए और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगे। कमर उसे बचाने के लिए उनसे भिड़ गया।
इस दौरान आरोपियों ने कमर का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह जैसे तैसे करके अपनी जान बचाकर वहां से भाग आई।