फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   attempt to loot of onion

आढ़त से प्याज लूटने की कोशिश, फायरिंग भी हुई

Wed, 09 Sep 2015 07:48 AM IST
Updated Wed, 09 Sep 2015 07:48 AM IST
विज्ञापन
attempt to loot of onion

प्याज पर छाई महंगाई अब सिर चढ़कर बोलने लगी है। अपराधियों ने प्याज की लूटपाट शुरू कर दी है। सोमवार की रात कृषि उत्पादन मंडी समिति में एक आढ़त पर बदमाशों ने प्याज की बोरियां लूटकर ले जाने की कोशिश की लेकिन चौकीदार के शोर मचाने पर जब घेराबंदी हुई तो बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। व्यापारियों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


चंदौसी कृषि उत्पादन मंडी समिति में मोहम्मद आसिफ की प्याज व आलू की आढ़त है। सात सितंबर की रात करीब एक बजे कुछ बदमाश आढ़त पर घुस आए।

चौकीदार को पीटा

attempt to loot of onion

प्याज की दो बोरियां उठाकर जाने लगे तो चौकीदार ने शोर मचा दिया। बदमाशों ने चौकीदार को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया लेकिन आसपास के लोग एकत्र हुए, बदमाशों की घेराबंदी शुरू की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जिसकी वजह से उन्हें पकड़ा नहीं जा सका। बदमाश भागने में कामयाब हो गए। मामला दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। शाम को आढ़तियों ने कोतवाली आकर पुलिस को घटना की तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed