फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Lethal Attack on left leader Govind Pansare and his wife

वामपंथी नेता गोविंद पानसरे पर जानलेवा हमला

Mon, 16 Feb 2015 03:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 Feb 2015 03:36 PM IST
विज्ञापन
Lethal Attack on left leader Govind Pansare and his wife

मॉर्निंग वॉक पर निकले कम्युनिस्ट नेता गोविंद पानसरे और उनकी पत्नी पर सोमवार सुबह जानलेवा हमला हुआ है। वारदात महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुई है।

विज्ञापन


टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक कोल्हापुर में बाइक सवार बदमाशों ने गोविंद पानसरे पर फायरिंग कर दी। तीन राउंड कर फायरिंग करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पानसरे और उनकी पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि पानसरे को एक गोली गर्दन के पीछे लगी और एक गोली उनके हाथ को छूते हुए निकल गई। उनकी पत्नी उमा को भी एक गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के फरार होने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों को अस्तपाल ले जाया गया। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फणडवीस ने ट्वीट करके पानसरे पर हमले की निंदा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed