फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   attack on journalist in mumbai, one died

मुंबईः तीन पत्रकारों पर हमला, एक की मौत

Sat, 18 Jul 2015 01:29 AM IST
Updated Sat, 18 Jul 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
attack on journalist in mumbai, one died

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अब पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं। ताजा घटना मुंबई से सटे मीरा रोड की है। यहां बृहस्पतिवार को तीन पत्रकारों पर हमला हुआ है।

विज्ञापन


हमले में एक पत्रकार की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायल दोनों पत्रकारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पत्रकारों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से हमला किया गया है। मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


हमले में मारे गए पत्रकार का नाम राघवेंद्र दुबे है। वह मीरा रोड-भाईंदर में एक साप्ताहिक अखबार का संपादक था। वह मूल रूप से यूपी के भदोही जिले का रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, मीरा रोड के एक बियर बार में पुलिस ने छापा मारा था। संतोष शर्मा और शशि शर्मा इसे कवर करने पहुंचे थे और उन पर हमला हो गया।

मृतक राघवेंद्र दुबे इस हमले की शिकायत करने थाने गया था। तड़के पांच बजे राघवेंद्र जब थाने से अपने घर जाने के लिए निकला, तो कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर हमला बोल दिया।

सड़क पर खून से लथपथ दुबे की लाश पड़ी रही। पुलिस को सुबह इसकी खबर हुई। आशंका है कि यह वारदात बियर बार के मालिक के इशारे पर की गई।

मामले में पांच लोग गिरफ्तार

attack on journalist in mumbai, one died

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में मीरा-भाईंदर कांग्रेस महासचिव राजकुमार मिश्र का कहना है कि इस हत्याकांड में पुलिस की मिलीभगत की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

बृहस्पतिवार को ही सांताक्रुज के गोलीवार में गैस सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत और तीन लोगों के बुरी तरह घायल होने की खबर कवर करने पहुंचे मराठी खबरिया चैनल की महिला पत्रकारों के साथ मारपीट की गई थी।

इस हमले को लेकर मंत्रालय व विधानमंडल पत्रकार संघ की ओर से पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिला और उनसे पत्रकार हत्याकांड की स्पेशल जांच कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed