फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   assistant commissioner's wife got murdered

यूपी: असिस्टेंट कमिश्नर ने की पत्नी की हत्या!

Mon, 17 Nov 2014 02:58 PM IST
Updated Mon, 17 Nov 2014 02:58 PM IST
विज्ञापन
assistant commissioner's wife got murdered

सहारनपुर के हकीकत नगर में वाणिज्य कर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर की पत्नी की रविवार की सुबह छत से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के बाहर खून से लथपथ पड़ा मिला। मृतका बरेली के पूर्व बसपा विधायक विजयपाल सिंह की पुत्री थी।

विज्ञापन


मायके वालों ने सुसराल वालों पर कोठी के लिए दो करोड़ रुपये की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के असिस्टेंट कमिश्नर पति को हिरासत में ले लिया है। जेठ पर भी मामले में शामिल होने की तहरीर दी गई है। पुलिस ने आरोपी के माता-पिता से भी मामले में जानकारी की है।
विज्ञापन


मेरठ के गंगाधाम कॉलोनी निवासी अश्वनी कुमार सहारनपुर में वाणिज्य कर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर हैं। वह हकीकत नगर में किराये के मकान में रहते हैं। पत्नी गीतू सिंह (28) और नौ माह के बेटा आदित्य के साथ रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह पत्नी गीतू का शव घर के बाहर खून से लथपथ पड़ा मिला। गीतू को तुरंत एबुंलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोठी के लिए कर दी हत्या‍?

assistant commissioner's wife got murdered

सूचना पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। गीतू का मायका बरेली के मोहल्ला नेकपुर बाग में है। मायके वाले दोपहर को सहारनपुर जिला अस्पताल पहुंचे। गीतू के पिता विजयपाल सिंह बसपा के पूर्व विधायक हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की छत से फेंक कर हत्या की गई है।

सहारनपुर में कोठी बनाने के लिए ससुराल वाले दो करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे। दो दिन पूर्व भी उससे मारपीट की गई थी। विजयपाल ने पति अश्वनी कुमार, ससुर रिटायर्ड जज पीतांबर सिंह (वर्तमान में मेरठ की स्थाई लोक अदालत के चेयरमैन), सास मुनेश सिंह और जेठ आशीष सिंह के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है।

मामला न्यायिक अधिकारी, राजनीतिज्ञ और वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी से जुड़ा होने के कारण पुलिस मामले की जांच में हर पहलू की गहन जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह यादव का कहना है कि फिलहाल पति अश्वनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सहारनपुर पहुंचे उसके माता-पिता से भी पुलिस ने मामले की जानकारी कर रही है।

पिता विजयपाल सिंह के मुताबिक गीतू की शादी मई, 2013 में अश्वनी से हुई थी। शादी में 80 लाख से ज्यादा खर्च किया था। कार भी दी गई थी। फरवरी, 2014 में बेटा हुआ तो भी लाखों रुपये का सामान दिया गया था, लेकिन ससुराल पक्ष की ओर से सहारनपुर में कोठी बनाने के लिए दो करोड़ रुपये की मांग की जा रही थी।

कलाई पर था गहरा निशान

assistant commissioner's wife got murdered

दो माह पूर्व भी दहेज के लिए गीतू की पिटाई की गई थी। सहारनपुर के जिला अस्पताल और फिर मेरठ में इलाज कराया गया था। रविवार सुबह ससुरालियों के एक परिचित ने उनकी बेटी की मौत की खबर उन्हें दी। जब वे सहारनपुर पहुंचे तो ससुराल वाले गायब थे। बेटी का शव भी अस्पताल में मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को पहले मारा पीटा गया है। उसके बांये हाथ की कलाई पर कट का गहरा निशान भी है। जो हत्या की ओर इशारा करता है।

पुलिस हिरासत में आरोपी असिस्टेंट कमिश्नर अश्वनी कुमार ने बताया कि गीतू कई दिन से डिप्रेशन में थी। दिल्ली रोड स्थित एक नर्सिंग होम में उसका इलाज भी चल रहा था। दो दिन पूर्व ही उसे चिकित्सक को दिखाया गया था। शनिवार रात करीब एक बजे वह उठी थी, लेकिन फिर सो गई। उसे भी सुबह कॉलबेल बजाकर मकान मालिक ने गीतू के गिरने की सूचना दी।

सन्न रह गया हकीकत नगर
हकीकत नगर के लोग रविवार की सुबह जब मॉर्निंगवाक पर निकले तो भवन संख्या एच-20 के सामने महिला का खून से लथपथ शव देखकर कर सन्न रह गये। तुरंत कॉलबेल बजाकर मकान मालिक को सूचना दी गई। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ लग गई। हर कोई इस घटना पर चर्चा कर था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां से लोगों को हटाया।

मेधावी थी गीतू
मृतका गीतू सिंह मेधावी थी। भाई डा. अजयपाल सिंह के मुताबिक उसने अंग्रेजी, मिल्ट्री साइंस, इकोनोमिक्स से एमए किया था। पीएचडी भी की थी। वर्तमान में यूजीसी से पीडीएफ (पोस्ट डॉक्टरियल फेलोशिप) कर रही थी। उधर, अश्वनी कुमार की असिस्टेंट कमिश्नर के रूप में सहारनपुर में वर्ष 2012 में पहली तैनाती हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed