{"_id":"23e474feb8b3fda024b7a9799285b9b7","slug":"assam-gangrape-woman-thrown-out-of-tempo","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में दरिंदगीः गैंगरेप के बाद महिला की आंखें निकालीं","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
असम में दरिंदगीः गैंगरेप के बाद महिला की आंखें निकालीं
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 26 Nov 2013 02:58 PM IST
विज्ञापन
असम के लखीमपुर जिले में दिल्ली गैंगरेप जैसी ही एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। चार लोगों ने चलते ऑटो में एक महिला से गैंगरेप किया। और फिर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।
विज्ञापन
गैंगरेप के बाद उन लोगों ने महिला से मारपीट पीट की और आंखें निकाल ली। फिर उसे चलते ऑटो से बाहर फेंक दिया। लोगों की सूचना पर पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना शुक्रवार की है। महिला बोगिनाड़ी क्षेत्र में अपनी छह साल की बेटी को घर लाने के लिए ऑटो से स्कूल जा रही थी। उसमें सवार चार लोगों ने उससे गैंगरेप किया और फिर हैवान बन गए।
विज्ञापन
उन लोगों ने गैंगरेप के बाद महिला को पीटा। उसके सिर और गर्दन पर गहरे जख्म थे। उसके बाद महिला की आंखें निकाल ली और चलते ऑटो से बाहर फेंक दिया। महिला को जहां फेंका गया वहां से बोगिनाड़ी थाना महज 50 मीटर की दूरी पर था।
महिला को ऑटो से फेंकते देखकर लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में महिला को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।
विरोध
इस घटना के विरोध में सोमवार को महिला संगठनों और लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 52 जाम कर दिया। वे महिला को न्याय दिलाने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।
प्रशासन के आला अधिकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस बीच पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है।