{"_id":"d1d8007ed3e2d1a641cb28c7e487db9b","slug":"asi-attempts-rape-woman-in-gurgaon-guest-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसवाला जांच के बहाने कमरे में घुसा, किया रेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पुलिसवाला जांच के बहाने कमरे में घुसा, किया रेप
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 17 Jan 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली की एक युवती से रेप के आरोप में बृहस्पतिवार को एक एएसआई को गिरफ्तार किया गया। उसे निलंबित कर जांच का आदेश दे दिया गया है। पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास तथा छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
डीसीपी वेस्ट विकास धनकड़ ने बताया कि दिल्ली की रहने वाली युवती अपने दोस्त के साथ गुड़गांव आई थी। वे सेक्टर पांच के एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। इसी बीच पालम विहार थाने का एएसआई संजीव कुमार जांच के बहाने उनके कमरे में घुस गया और युवक की मौजूदगी में युवती से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
महिला की जींस तक उतार ले गए दरिंदे
विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस बारे में युवती की शिकायत पर सेक्टर पांच थाना पुलिस ने एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पति को ढूंढ़ने निकली बीवी, पति के दोस्त ने लूटी आबरू
मामले की छानबीन की जिम्मेदारी संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध विवेक शर्मा को सौंपा गया है। उन्होंने भी युवती से पूछताछ की है। पुलिस उनके मोबाइल डिटेल निकलवा रही है। युवती का मेडिकल चेकअप भी कराया गया है।