फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   asha worker commited suicide after gangrape's video blackmailing

गैंगरेप के बाद ब्लैकमेलिंग से त्रस्त 'आशा' ने की खुदकुशी, बवाल

Thu, 14 Jan 2016 01:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 14 Jan 2016 01:38 PM IST
विज्ञापन
asha worker commited suicide after gangrape's video blackmailing

आए दिन होती घिनौनी वारदातें इस बात की तस्दीक करती हैं कि यूपी में महिलाएं महफूज नहीं हैं। बेशक, एक महिला गांव के ही दरिंदों का शिकार हुई लेकिन आरोप सरकार, कानून और व्यवस्था पर भी लगना चाहिए क्योंकि सूबे में सरकार का इकबाल इतना है कि अपाराधी बेखौफ हैं और नापाक मंसूबों को धड़ल्ले से अंजाम दे रहे हैं।

विज्ञापन


ताजा बानगी मुजफ्फरनगर से हैं। पुलिस के मुताबिक स्वास्थ्य महकमे की योजना 'आशा' के तहत ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं में लगी महिला कर्मचारी को सामूहिक बलात्कार के बाद वीडियो क्लिपिंग से ब्लैकमेलिंग का भी शिकार होना पड़ा, आखिरकार शारीरिक और मानसिक यातनाओं से आजिज आकर उसने मरना पसंद किया और खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


आशा कर्मचारी की खुदकुशी की घटना इलाके भर को कचोट गई। लोगों ने घंटों सड़क पर शासन-प्रशासन और सीएम अखिलेश के खिलाफ नारे लगाए। छपार इलाके में विरोध प्रदर्शन के चलते दो घंटे तक दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। जिलेभर की आशा कर्मचारी सड़क पर उतर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के छपरा गांव में पहुंचने के बाद ही देर शाम शव का अंतिम संस्कार किया गया। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

आशा कर्मियों का फूटा आक्रोश

asha worker commited suicide after gangrape's video blackmailing

गर्भवती महिला की डिलीवरी कराने के लिए बुलाई गई आशा कर्मचारी को वापस गांव छपरा छोड़ने के लिए जाते हुए गांव के ही शाहिब और उसके साथियों ने गैंगरेप किया था। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने महिला की वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी।

उत्पीड़न से त्रस्त महिला ने मंगलवार को जहर खाकर जान दे दी थी। घटना पर आक्रोश को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बुधवार सुबह महिला का पोस्टमार्टम कराया। डीएम निखिलचंद्र शुक्ला के निर्देश पर डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम पर नेताओं और ग्रामीणों की भीड़ जुटती देख प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।

इसी बीच हाथ में लाठी-डंडे लिए आशा कर्मियों ने छपार में एनएच-58 पर जाम लगा दिया। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों और कई किलोमीटर तक वाहनों की लाईनें लग गईं। पोस्टमार्टम के बाद आशा के शव को पुलिस ने बसेड़ा मार्ग से गांव ले जाने की कोशिश की तो ग्रामीण भड़क उठे। छपरा जाने वाली सड़क पर स्वास्थ्य विभाग की आशाओं का जमावड़ा देख पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों को मनाया।

पीड़ित परिवार को मुआवजा और बच्चों को नौकरी का वादा

asha worker commited suicide after gangrape's video blackmailing

एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता और एडीएम प्रशासन मनोज कुमार का आशा कर्मियों ने घेराव कर गैंगरेप के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने और परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की।

पूर्व प्रमुख वीरेंद्र सिंह कुतुबपुर की मौजूदगी में ग्रामीणों ने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान को बुलाने पर ही दाह-संस्कार करने का ऐलान कर दिया। पूरे मामले से अधिकारियों ने डीएम निखिलचंद्र शुक्ला और एसएसपी केबी सिंह को अवगत कराया।

देर शाम केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री बालियान के छपरा गांव पहुंचने पर ही अंतिम संस्कार किया गया। बालियान ने भरोसा दिलाया कि मृतक आशा के बच्चों को दस लाख रुपये का मुआवजा और हाईस्कूल उत्तीर्ण करने के बाद सरकारी नौकरी दिलाई जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के दबाव में प्रशासन काम कर रहा है।

अंतिम संस्कार के समय गांव में भारी पुलिस बल, पीएसी और आरआरएफ मुस्तैद रही। पूर्व चेयरमैन कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व विधायक मिथलेश पाल, बसपा जिलाध्यक्ष कमल गौतम आदि ने परिजनों को सांत्वना दी। उधर, पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी शाहिब को हिरासत में ले लिया है। उससे अज्ञात स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed