फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   asaram son narayan sai surat police

नारायण साईं का हो सकता है नारको टेस्ट

Thu, 05 Dec 2013 04:55 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 05 Dec 2013 04:55 PM IST
विज्ञापन
asaram son narayan sai surat police

गुजरात पुलिस दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार आसाराम के बेटे नारायण साईं को लेकर गुरुवार सुबह सूरत पहुंच गई। उसे पुलिस मुख्यालय में रखा गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, सूरत पुलिस नारायाण साईं को आज रिमांड पर लेने के लिए उसे कोर्ट में पेश करेगी।

नारायण्ा साईं: प्रवचन से पाप की दुनिया तक!

सूरत के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना का कहना है कि जरूरत पड़ी तो नारायण साईं का नारको और ब्रेन मैपिंग टेस्ट भी कराया जाएगा।

दिल्ली पुलिस ने 58 दिनों से फरार नारायण साईं को बुधवार सुबह कुरुक्षेत्र के पीपली से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद सूरत पुलिस दिल्ली पहुंची और नारायण साईं, उसके सेवक हनुमान समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन


नारायण साईं की कुकर्म कथा, पत्नी की जुबानी
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरत के जहांगीरपुरा थाने में नारायण साईं और हनुमान के खिलाफ यौन शोषण, बलबा आदि संबंधी कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

'साईं को मिले कठोर सजा'
नारायण साईं के खिलाफ मामला दर्ज कराने वाली एक युवती ने कहा, "जब मेरे एक दोस्त ने नारायण साईं की गिरफ्तारी की खबर बताई तो मुझे विश्वास ही नहीं हुआ।"

उन्होंने कहा, "मैंने डीसीपी मैडम को कॉल किया, तब उन्होंने इसकी पुष्टि की। अब मैं न्याय पाने के लिए बहुत आशावान हूं। कानून को ऐसे लोगों को कठोर सजा देकर एक उदारण पेश करनी चाहिए।"

कामर्स की पढ़ाई कर रही पीड़िता ने कहा कि वह अपने लिए और अपनी जैसी घटना की शिकार महिलाओं के लिए यह लड़ाई लड़ना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed