नाजायज संबंध: आसाराम ने प्रेमिका को जिंदा जलाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसाराम की लव स्टोरी एक मिस्ड कॉल से शुरू हुई। उसके मोबाइल पर जिस महिला ने फोन किया वह पहले से शादीशुदा थी। प्यार इतना परवान चढ़ा कि आसाराम उस महिला को अपने साथ भगा लाया।
वह महिला आसाराम से रोज किसी न किसी चीज या रुपयों की डिमांड करने लगी। वह परेशान हो गया लिहाजा उसने एक दिन उसे जिंदा जला दिया।
पुलिस ने जांच के बाद आसाराम को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से उस महिला की नाक के सोने के फूल, पर्स, दो मोबाइल और आठ सिम बरामद हुए हैं। यह घटना उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की है।
इलाज के दौरान दम तोड़ा, गिरफ्तारी
धनौरा गांव के एक खेत में 19 सितंबर को एक महिला झुलसी अवस्था में मिली थी। उसे इलाज के लिए मेरठ ले जाया गया था, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। महिला की शिनाख्त इटावा के निवासी पप्पू उर्फ राम सरन की पत्नी पिंकी के रूप में हुई थी। पप्पू रिक्शा चलाता है। तफ्तीश क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी।
एएसपी साधना गोस्वामी और सीओ मिलक डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि पिंकी की हत्या के मामले में शाहबाद की एसडीएम कालोनी निवासी नक्शे उर्फ आसाराम को गिरफ्तार किया गया है।
पांच हजार की डिमांड बनी मौत की वजह
सीओ डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि आसाराम कोल्हू पर मजदूरी करता है। उसके फोन पर मिस्ड कॉल आई और फिर उस नंबर पर बात होने लगी। दोनों में प्यार हुआ और फिर 13 सितंबर को आसाराम तीन हजार रुपए लेकर इटावा गया और पिंकी को ले आया।
अगले दिन पिंकी ने पांच हजार रुपए की डिमांड की और न देने पर धमकाने लगी। इसी बात से वह नाराज हो गया। उसने पिंकी को साड़ी से बांधा और फिर उस पर मिट्टी तेल छिड़कर आग के हवाले कर दिया। झुलसी अवस्था में उसे वह गन्ने के खेत में फेंक आया।
रुपए उधार लेकर पिंकी से मिलने गया था आसाराम
आसाराम तीन हजार रुपए उधार लेकर अपनी प्रेमिका से मिलने इटावा जा पहुंचा था। उसने बिना कुछ सोचे समझे पिंकी के सामने अपने साथ चलने का आफर किया और फिर पिंकी भी मान गई।
पिंकी को वह उधार के रुपयों से ले तो आया, लेकिन उसकी डिमांड यहीं खत्म नहीं हुई। पिंकी ने जब पांच हजार रुपए मांगे तो वह डिमांड पूरी नहीं कर पाया।
'तेजाब से नहीं, बल्कि जलाकर मारा'
पिंकी पर तेजाब नहीं डाला गया था। आसाराम का कहना है कि वे दोनों गन्ने के खेत में गए थे, वहां मजाक में उसने पिंकी के हाथ-पैर रस्सी और साड़ी से बांध दिए। फिर वह गला दबाने लगा, वह छटपटाई और मरणासन्न हो गई।
उसका चेहरा बिगाड़ने के लिए मिट्टी तेल डाल दिया और आग लगा दी। फिर वह फरार हो गया।