फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   arushi_murder_nodia_cbi

कौन है आरूषि-हेमराज का हत्यारा, फैसला कल?

Sun, 24 Nov 2013 09:25 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 24 Nov 2013 09:25 AM IST
विज्ञापन
arushi_murder_nodia_cbi

आरुषि-हेमराज मर्डर केस में सोमवार को आने वाले फैसले की तैयारी में जिला पुलिस-प्रशासन अभी से जुट गया है। शनिवार को गाजियाबाद के एसपी सिटी मुनिराज ने सीबीआई कोर्ट परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फैसले वाले दिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। इसके लिए कोर्ट परिसर में पुलिस की भारी तैनाती की जाएगी। एसपी सिटी ने बताया कि फैसले के दौरान ऐसे लोगों की एंट्री सीबीआई कोर्ट में नहीं होने दी जाएगी, जिनका इस केस से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन


शनिवार को एसपी मुनिराज दोपहर करीब पौने 3 बजे सीबीआई कोर्ट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां प्रत्येक प्वाइंट की जांच की। कोर्ट परिसर में लगे सभी मैटल डिटेक्टर को जांचा गया। एसपी सिटी ने बताया कि फैसले वाले दिन भारी भीड़ की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम कड़े किए जाएंगे। इसके लिए 3 सीओ, 3 एसओ, एक इंस्पेक्टर, 8 दरोगा, 65 कांस्टेबल, 40 महिला कांस्टेबल, एक टीम क्यूआरटी के अलावा 3 कंपनी पीएसी जवान मुस्तैद किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आई फैसले की घड़ी
•एसपी सिटी ने लिया सुरक्षा का जायजा
• 3 सीओ, एक इंस्पेक्टर, 8 एसओ की लगाई गई ड्यूटी
• 65 कांस्टेबल, 40 महिला पुलिसकर्मी, एक क्यूआरटी और 3 कंपनी पीएसी का रहेगा पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed