गोद ली हुई बेटी से मिटाता था हवस
एक पिता ने रिश्तों को तार-तार कर दिया। हवस में अंधा होकर भूखा भेडिय़ा बने इस इंसान ने अपनी गोद ली हुई बेटी के साथ ही लगातार रेप करता रहा और उसे गर्भवती कर डाला।
घटना हरियाणा के सोनीपत की है। यहां चिटाना गांव में एक विधवा महिला का कई वर्ष पहले हाथ थामने वाले एवं उसकी नाबालिग बेटी को गोद लेने वाले एक शख्स ने ऐसी करतूत की, जिससे इंसानियत भी शर्मसार हो जाए।
जगमेंद्र उर्फ टिल्लू नामक यह शख्स अपनी गोद ली हुई नाबालिग बेटी की अस्मत लगातार लूटता रहा। इस दौरान लड़की गर्भवती हो गई और उस भेडिया का भांडा फूट गया।
एक साल से कर रहा था यौन-शोषण
सोनीपत के चिटाना निवासी महिला ने पुलिस में दी शिकायत में बताया है कि उसके पहले पति की मौत हो चुकी है। उसके बाद उसने चार साल पहले चिटाना गांव निवासी जगमेंद्र उर्फ टीलू पुत्र धर्मसिंह के साथ शादी कर ली थी।
शादी के बाद उसकी नाबालिग बेटी को भी जगमेंद्र ने गोद ले लिया था। उसे क्या पता था कि जगमेंद्र हवस में अंधा होकर अपनी बेटी को भी नहीं छोड़ेगा।
लगातार बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद जगमेंद्र उर्फ टिल्लू से नाबालिग लड़की अब गर्भवती हो गई।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की का मेडीकल चेकअप करवाया जिसमें पुष्टि हुई कि नाबालिग लड़की साढ़े 3 माह की गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।