{"_id":"6bb9cd89b52839ec8c5c28883e6b133a","slug":"armyman-raped-friend-s-daughter-in-bangalore","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना का जवान बना हैवान, दोस्त की बेटी से गंदा काम","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
सेना का जवान बना हैवान, दोस्त की बेटी से गंदा काम
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 28 Jan 2014 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक अपनी 14 महीने की बेटी को दोस्त के घर देखभाल के लिए छोड़कर किसी काम से कहीं चला गया। उसके साथ उसकी पत्नी भी थी।
विज्ञापन
जब वह घर लौटा तो वह अपने दोस्त धर्मवीर के यहां बेटी को लेने पहुंचा। उसकी मासूम बेटी वहां अकेली थी।
वह जोर-जोर से रो रही थी। उसने उसे चुप कराने की काफी कोशिश की पर वह रोती रही। इस पर वह बेटी को एक स्थानीय डॉक्टर के पास ले गया।
डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि उसकी बेटी से दुष्कर्म किया गया है। यह सुनकर युवक सन्न रह गया।
उसने तत्काल आरोपी धर्मवीर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पैरा रेजिमेंट सेंटर ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना बेंगलुरू शहर की है।