फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   army solider moleste a girl in rajdhani express

राजधानी एक्सप्रेस में सेना के जवान ने की छेड़छाड़

Tue, 10 Dec 2013 01:28 AM IST
अमर उजाला, झांसी
अमर उजाला, झांसी Updated Tue, 10 Dec 2013 01:28 AM IST
विज्ञापन
army solider moleste a girl in rajdhani express
राजधानी एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच में सवार महिला यात्रियों से शराब के नशे में धुत सेना के एक जवान ने छेड़छाड़ की। इससे हंगामे की स्थिति बन गई। जीआरपी के मुताबिक महिला यात्रियों के द्वारा लिखित शिकायत न देने व झांसी स्टेशन पर एमसीओ के नहीं पहुंचने के कारण आरोपी को ट्रेन से नीचे नहीं उतारा जा सका।
विज्ञापन


जवान द्वारा खेद व्यक्त करने पर ट्रेन उसी स्थिति में गंतव्य के लिए रवाना हो गई। इस दौरान ट्रेन की चेन पुलिंग की गई जिससे ट्रेन पंद्रह मिनट विलंब से रवाना हो सकी। छह अक्तूबर को भी इसी ट्रेन में महिला यात्री के साथ एक वेटर ने छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन

 
रविवार रात बंगलूरू से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली गाड़ी संख्या 12693 के बी-6 कोच में सवार दो महिला यात्री नई दिल्ली के लिए यात्रा कर रही थी।

ट्रेन के भोपाल निकलते ही शराब के नशे में सेना के एक जवान ने चलती ट्रेन में उन दोनों महिला यात्रियों से छेड़छाड़ कर दी। कोच कंडक्टर ने मामले की जानकारी झांसी कंट्रोल रूम को दी। ट्रेन के रात 12.47 बजे प्लेटफार्म पर रुकते ही जीआरपी व आरपीएफ के जवानों के साथ टिकट चेकिंग स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया, लेकिन एमसीओ स्टाफ के नहीं पहुंचने के कारण आरोपी यात्री को नीचे नहीं उतारा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed