फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   army man kills friend over illicit relationship with wife

अवैध संबंधों के शक में फौजी ने दोस्त को मार डाला

Tue, 14 Apr 2015 11:54 AM IST
Updated Tue, 14 Apr 2015 11:54 AM IST
विज्ञापन
army man kills friend over illicit relationship with wife

सेना की 509 सप्लाई कोर बटालियन (एएससी) में रविवार देर रात अवैध संबंधों के शक में फौजी ने ड्यूटी के दौरान साथी जवान की गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने वारदात के पांच घंटे बाद हरिद्वार भागने की फिराक में कैलाशी अस्पताल के पास बस का इंतजार कर रहे आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीन गोलियां मारे जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव पीपरा, बलिया निवासी अमित गिरी (30) पुत्र राजकुमार गिरी और गांव जकरिया, बलिया निवासी अरविंद कुमार पुत्र राम दयाल वर्ष 2002 में एक साथ फौज में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाभी से की थी शादी, दोस्त के साथ अवैध संबंध का शक

army man kills friend over illicit relationship with wife

दोनों कासमपुर, कंकरखेड़ा स्थित 509 आर्मी सप्लाई कोर में लगभग एक साल से फौजी चालक के पद पर तैनात थे। अमित की शादी वर्ष 2004 में से हुई थी। उसके दो बेटे एक आठ साल का और दूसरा 10 साल का है। अरविंद की शादी उसके भाई की मृत्यु के बाद भाभी से हुई थी। वह गांव में ही रहती थी।

एक ही जिले के होने के साथ ही दोनों के गांव भी आसपास थे। इससे दोनों में घनिष्टता थी। दोनों एक-दूसरे के घर भी आते जाते थे। अमित को शक था कि अरविंद का उसकी पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दो साल में प्रेम संबंधों को लेकर अमित ने अरविंद को कई बार समझाया।

इसको लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हो चुका था। इस बीच रविवार रात अमित ने बैरक में घुसकर अरविंद की हत्या कर दी। कैप्टन अभिषेक शर्मा ने अमित गिरी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सोमवार को पुलिस ने अमित को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अरविंद को तीन गोली मारी गई थी।

जगाकर हालचाल पूछा और सीने में दाग दी गोलियां

army man kills friend over illicit relationship with wife

रविवार रात अमित इंसास राइफल के साथ ड्यूटी पर तैनात था, जबकि अरविंद अपनी बैरक में सो रहा था। रात लगभग 11:15 बजे अमित अपने साथी बन्ना से टायलेट जाने की बात कहकर अरविंद की बैरक में पहुंचा।

उसे जगाकर हालचाल पूछा और फिर उससे अपनी पत्नी से अवैध संबंधों के बारे में पूछने लगा। इसको लेकर दोनों में तीखी नोकझोंक हो गई। इसके बाद दौरान अमित ने इंसास रसे अरविंद के सीने में गोलियां उतार दी। अरविंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

अमित ने इस सनसनीखेज वारदात को पल भर में अंजाम दिया। इससे बैरक में मौजूद फौजी स्तब्ध रह गए। वहीं वारदात के बाद अमित ने अपनी इंसास राइफल, आईकार्ड और फौजी शर्ट उतारकर नायक को सौंपकर फरार हो गया। इसके बाद अरविंद को सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

'हां मैने अपने दोस्त का खून किया है'

army man kills friend over illicit relationship with wife

साथी की हत्या के बाद आरोपी अमित की हरिद्वार भागने की योजना थी। इसके तहत वह नेशनल हाईवे स्थित कैलाशी अस्पताल के पास पहुंचा और बस का इंतजार करने लगा। इस बीच उसकी तलाश में निकले एसपी सिटी ओपी सिंह, सीओ दौराला बीके सिंह, इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा सुरेंद्र राणा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा के अनुसार अमित ने पूछताछ में अरविंद की हत्या करना स्वीकार किया। अमित के अनुसार उसकी पत्नी और अरविंद के बीच प्रेम संबंधों को लेकर वह काफी डिप्रेशन में था। इसके चलते ही उसने अरविंद की हत्या की।

एसपी सिटी ओपी सिंह ने बताया कि पत्नी से प्रेम संबंध के चलते फौजी अमित ने साथी सिपाही अरविंद की अपनी इंसास राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी। सेना की ओर से मिली तहरीर पर अमित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed