फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   army man killed in agra

यूपी: रास्ता विवाद में सैनिक की हत्या

Sat, 02 Nov 2013 04:57 AM IST
अमर उजाला, मिरहची, आगरा
अमर उजाला, मिरहची, आगरा Updated Sat, 02 Nov 2013 04:57 AM IST
विज्ञापन
army man killed in agra

उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के मिरहची थाना क्षेत्र के गांव सिरसा टिप्पू में एक बंद रास्ता खुलवाने के विवाद में छुट्टी पर घर आए सैनिक ज्ञानेंद्र चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग में उसके भाई सुधीर और चाचा विनीत को भी गोली लगी हैं।

विज्ञापन


घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख एटा- कासगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर, उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त रायफल व बंदूक बरामद कर ली। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। इस दौरान चार घंटे तक कासगंज मार्ग बंद रहा।
विज्ञापन


ज्ञानेंद्र चौहान सेना में नौकरी करता था। वह अपने परिवार के साथ 31 अक्तूबर को सिरसा टिप्पू आया हुआ था। उनके घर के आम रास्ते को दस साल पहले गांव के संतोष ने बंद कर दिया था, तभी से उनके परिवार का संतोष के साथ विवाद चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह छह बजे ज्ञानेंद्र ने अपने परिवार वालों के साथ रास्ते में लगी ईंटों को हटाना शुरू कर दिया। दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया और फायरिंग कर दी। घटना में ज्ञानेंद्र को तीन गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली लगने से ज्ञानेंद्र के भाई सुधीर एवं चाचा विनीत घायल हो गए।

उन्हें पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से आगरा रेफर कर दिया गया। इस बीच ग्रामीणों ने कासगंज मार्ग पर ज्ञानेंद्र का शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण बंद रास्ता खुलवाने व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

ज्ञानेंद्र के भाई निखिलेश ने कुछ अधिकारियों व एक सपा नेता पर भी आरोपियों की मदद का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए प्रशासन ने ईंटें लगाकर बंद किए गए रास्ते को खुलवाया और आरोपियों की गिरफ्तारी की।


निखिलेश ने ओंकार, संतोष, अशोक, राहुल, गौरव, दीपक व दुशांत के खिलाफ थाना मिरहची में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें अशोक फरार है, बाकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed