{"_id":"f19cddadb2270459b4ccbed921b86116","slug":"army-army-major-train-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से गायब हुए सेना के मेजर, मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
चलती ट्रेन से गायब हुए सेना के मेजर, मचा हड़कंप
अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Thu, 14 Nov 2013 01:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना के एक मेजर ट्रेन में सफर के दौरान बीच रास्ते से गायब हो गए। जब उन्होंने निर्धारित तिथि पर रिपोर्ट नहीं किया तो सेना में हड़कंप मचा। उनको अब तक तलाशा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
सेना ने उनके साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए मंडल के सभी आरपीएफ और जीआरपी थानों को तलाश करने के निर्देश जारी किए हैं। उनकी तलाश भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
17 राजस्थान राइफल्स के मेजर आनंद टंडन 10 नवंबर को काठगोदाम से लखनऊ जाने के लिए काठगोदाम हावड़ा (13020) एक्सप्रेस में सवार हुए थे। उनके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
11 नवंबर को उन्हें लखनऊ में रिपोर्ट करनी थी, लेकिन वहां वह नहीं पहुंचे। अब सेना ने उनकी तलाश शुरू की है। जांच में पता चला कि वे सफर के दौरान गायब हुए हैं।
पत्र में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने किसी अनहोनी घटना की आशंका जताई है। सेना ने रेलवे अधिकारियों को सूचना दी।
इसके बाद मंडल के सभी आरपीएफ और जीआरपी थाना और चौकी को मेजर के बारे में जानकारी करने के लिए सूचना दे दी गई है।