{"_id":"05bd8098a3d4f35d8be1078a039b3650","slug":"arizona-man-killed-his-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बेटे का कत्ल नहीं करता तो वह मुझे खा जाता'","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
'बेटे का कत्ल नहीं करता तो वह मुझे खा जाता'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 02 Jan 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने अपने 13 साल के बेटे को क़ुल्हाड़ी से काट डाला। पुलिस ने उस आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
हफिंगटन पोस्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि 51 वर्षीय गैरी शेरिल का कहना है कि उसका बेटा एक पिशाच है। अगर वह उसको नहीं मारता तो वह उसे खा जाता।
जब बेटा घर लौट कर नहीं आया, तो शेरिल की पूर्व पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। क्योंकि एक दिन पहले शेरिल उसे अपने साथ ले गया था।
उसकी सूचना पर पुलिस ने शेरिल को बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में शेरिल ने बताया कि बेटा घर पर नहीं है। लेकिन बाद में वह पुलिस अधिकारियों को घर के अंदर ले गया।
विज्ञापन
वहां बच्चे की लाश पड़ी थी। उसके शरीर पर चाकू से हुए जख्म के कई निशान थे। यह घटना अमेरिका के एरिजोना राज्य की है।