फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   another case of domestic violence, mother beaten to death by her son

बहू को बचाने गई सास को उसी के बेटे ने मार दिया

Mon, 22 Feb 2016 12:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कुशीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला, कुशीनगर Updated Mon, 22 Feb 2016 12:35 PM IST
विज्ञापन
another case of domestic violence, mother beaten to death by her son

मैनपुरी में जहां शराबी बेटे ने मां को ईंट से कुटलर मार डाला तो वहीं यूपी के कुशीनगर के कसया में भी हैवान बेटे ने मां को पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में पुत्र ने शनिवार की देर रात को मां पर हमला कर दिया। हत्यारोपी के खिलाफ उसकी पत्नी ने ही केस दर्ज कराया है।

कसया थाना क्षेत्र के गांव नैका छपरा निवासी देवा के पुत्र इंद्रजीत का अपनी पत्नी ज्ञांती से शनिवार रात किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिस पर वह पत्नी को पीटने लगा।

विज्ञापन

डॉक्टर बचा नहीं पाए

another case of domestic violence, mother beaten to death by her son

बहू को पिटता देख मां विवाद को सुलझाने के लिए पहुंची और बेटे को को समझाने लगी। इस पर इंद्रजीत आगबबूला हो गया और मां की बेरहमी से पिटाई करने लगा। मां अचेत होकर गिर पड़ी तो इंद्रजीत भाग गया।

उसकी पत्नी आसपास के लोगों की मदद से सास को लेकर सीएचसी गई। जहां मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर जाने की सलाह दी। जहां रविवार को इलाज के दौरान बृद्धा की मौत हो गई। इस मामले में एसओ ओपी राय ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर इंद्रजीत के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed