{"_id":"edd1b60694760c191bb6fc79b14ce83c","slug":"anmol-sarna-s-family-denies-delhi-police-reasons","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनमोल की मौत पर बवाल, ड्रग्स पर ठीकरा फूटा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
अनमोल की मौत पर बवाल, ड्रग्स पर ठीकरा फूटा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 18 Sep 2013 03:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस ने एनआरआई युवक अनमोल सरना की हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, अनमोल सरना (21) की हत्या में उसके चारों दोस्तों का हाथ नहीं था।
विज्ञापन
एलएसडी (ड्रग्स) की ओवरडोज लेने से वह हिंसक हो गया था, जिसके बाद उसने अपने दोस्त प्रनिल शाह के फ्लैट में तोड़फोड़ की और फिर नीचे आकर हंगामा किया। हालांकि, यह मामला इतना आसानी से सुलझता नहीं दिख रहा।
विज्ञापन
अपार्टमेंट के गार्डों ने जब उसको रोकने का प्रयास किया तो अनमोल ने उन पर हमला कर दिया। इस पर दोनों ने अनमोल पर डंडों से हमला किया। फिर अनमोल ने खुद अपना सिर दीवार और लोहे के गेट पर दे मारा।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, नशे की हालत में भागते समय वह कुछ कारों से भी टकरा गया। पुलिस की मानें तो सिर पर चोट लगने और अधिक खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. पी. करुणाकरन ने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट (ड्रग्स रखने) के तहत अनमोल के चारों दोस्तों पमपोश एंक्लेव निवासी शिवांग उर्फ चिक्की गंभीर (20), माधव भंडारी (20), रिद्म गिहोत्रा (20) और प्रनिल शाह (20) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की बात से परिजन असहमत
अनमोल के परिजन पुलिस की थ्योरी से सहमत नहीं हैं। अनमोल के दोस्तों पर सवाल उठाते हुए उसकी मां ने पुलिस की जांच को गलत बताया। उन्होंने मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। उन लोगों ने अमेरिकी दूतावास से भी मामले में दखल देने की गुहार लगाई है।
अनमोल की मां सुषमा ने बताया कि वह ड्रग्स नहीं लेता था। जहां तक गार्ड की पिटाई से मौत की बात है तो कोई भी सिक्योरिटी गार्ड इस तरह से हमला नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि एक गार्ड तो इतना बूढ़ा है कि वह डंडा ही नहीं उठा सकता तो वह अनमोल पर हमला कैसे कर सकता है।
उन्होंने कहा कि उसके सिर और शरीर पर डंडों से नहीं, किसी अन्य भारी वस्तु से हमला किया गया।
वहीं, अनमोल के पिता अनिल सरना ने बताया कि घटना वाले दिन अनमोल का उसके दोस्तों से झगड़ा हुआ था। उन्हीं लोगों ने वारदात को अंजाम दिया होगा। पुलिस दबाव में दोस्तों को बचा रही है।
दोस्तों ने की थी मिस कॉल
पुलिस के मुताबिक, शिवांग, माधव और रिद्म ने 13 सितंबर की देर रात को अनमोल की मां सुषमा को मिस कॉल की थी। इसके बाद सुषमा लगातार मिस कॉल वाले नंबर पर फोन करती रहीं, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।
तीनों ने पुलिस को बताया कि डर की वजह से उन्होंने सुषमा का फोन पिक नहीं किया। घटना के बाद तीनों अपार्टमेंट से निकल गए थे।
पुलिस की मानें तो प्रनिल के पिता केडी शाह की सूचना के बाद अनमोल को 12.20 पर पीसीआर एम्स लेकर गई और 12.40 पर उसे अस्पताल पहुंचा दिया गया। इलाज के दौरान करीब 1.45 बजे उसकी मौत हो गई थी।
अनमोल सरना और उसके दोस्त
अनमोल का जन्म न्यूयार्क में हुआ था। उसके पिता का वहां ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है। दिल्ली में भी इनका कारोबार है। फिलहाल अनमोल लंदन में रहकर होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था। उसका परिवार कैलाश कॉलोनी में रहता है। वह छुट्टियों पर यहां आया हुआ था।
पमपोश एंक्लेव में रहने वाला शिवांग यूके से मैकेनिकल इंजीनियरिंग कर रहा है। उसी ने अनमोल को तीनों दोस्तों से मिलवाया था। कैलाश कॉलोनी निवासी माधव भंडारी मुंबई के एक कॉलेज से एमबीए कर रहा है जबकि प्रनिल ने हिंदू कॉलेज से बीकॉम किया हुआ है। फिलहाल प्रनिल एमबीए कर रहा है। रिद्म गिहोत्रा इंटीरियर डिजाइनर का काम करता है।